OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

आशा-कविता-मनीष-बजरंग इस साल अग्रसेन जयंती महोत्सव का करेंगे नेतृत्व

अग्रसेन सेवा संघ ने सर्वसम्मति से चारों को सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं की हर साल बढ़ रही है भागीदारी

हर साल की तरह इस साल भी नगर के अग्र समाज द्वारा अपने कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती भव्य रूप से मनाने के लिए ज़ोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अग्र समाज की अग्रणी संस्था अग्रसेन सेवा संघ के मार्गदर्शन में जयंती मनाई जायेगी, जयंती में इस साल कविता बेरीवाल और आशा टाइटन को महिला विंग की तरफ़ से प्रभारी बनाया गया है, वहीं पुरुष वर्ग से मनीष पालीवाल और बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) को प्रभारी के तौर पर चुना गया है। इन्हीं चारों प्रभारियों के कुशल नेतृत्व में इस बार जयंती के सारे आयोजन संपन्न कराये जाएंगे। इस साल का ग्यारह दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 22 सितंबर से शुरू होगा और 3 अक्टूबर तक जारी रहेगा, 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती है, इसी दिन नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी और 4 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।

अग्रसेन सेवा संघ के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया है कि “इस साल जयंती की भव्यता पहले से भी अधिक रहेगी, जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, उनमें समाज की परंपराओं की झलक मिलेगी। इस वर्ष जयंती कार्यक्रमों में अंताक्षरी को शामिल किया गया है, जिसके लिए विशेष तौर पर बाहर से बेस्ट एंकर्स की टीम बुलाई गई है, जो जयंती में आकर्षण का केंद्र होंगे। जयंती महोत्सव के दौरान होने वाले सभी आउटडोर खेलों में पारंपरिक खेल लंगडी, पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक घोड़ी रेस, पहाड़ मंदिर चढ़ो,ज़ुंबा डांस,स्विमिंग और भी बहुत सी प्रतियोगिताएं कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि “22 अक्टूबर को परंपरागत रूप से समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से भव्य शुभारंभ होगा, इस वर्ष समाज में जिन विवाहित जोड़ों ने संग-साथ सफ़र के  50 साल पूरे कर लिए हैं, सामाजिक बैनर पर उनका गोल्डन जुबली उत्सव मनाया जाएगा और उन्हीं के करकमलों से जयंती का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही दूसरे दिन समाज के डॉक्टर्स का सम्मान समारोह होगा। महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम नगर के अग्रोहा भवन,नटवर स्कूल, निगम ऑडिटोरियम,रायगढ़ क्लब, रेड क्वीन मैरिज गार्डन,कालिंदी कुंज रायगढ़ स्टेडियम,कमला नेहरू पार्क जैसी अलग अलग लोकेशन में संपन्न होंगे। इस वर्ष विशुद्ध राजस्थानी थीम पर वृहद पाक मेले का आयोजन भी किया जायेगा।

जोन प्रभारियों को मिला दायित्व

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी जोड़ने के लिए समिति द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में ज़ोन के हिसाब से लगातार अग्र बंधुओं की बैठकें ली जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नगर में निवासरत प्रत्येक अग्रजन को जयंती का हिस्सा बनाना है। पहली बैठक जूटमिल जोन में की गई थी, जिसमें प्रिया जैन और दिनेश गर्ग को प्रभारी बनाया गया था। गांधीगंज ज़ोन में आर्यन अग्रवाल और बीना डालमिया को प्रभारी बनाया गया। कोतरा रोड ज़ोन में विकास अग्रवाल (अमलडिहा), आकाश अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, सपना अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया। वहीं रायगढ़ नगर के मध्य क्षेत्र में निवास करने वाले अग्र बंधुओ की मध्य ज़ोन की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें पुरुषोत्तम अग्रवाल (साबुन), कमलेश रतेरिया, विमल अग्रवाल (रक्तवीर), नेहा अग्रवाल (कार्ड) और मधु अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। सभी ज़ोन प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक अग्रपरिवारों तक जयंती की सूचनाओं से जुड़ी जानकारियां पहुंचाने के लिए आयोजन समिति और अग्र परिवारों के बीच सेतु का काम करेंगे। शहर के चक्रधर नगर,पार्क एवेन्यू,वृंदावन कॉलोनी ज़ोन में भी प्रभारियों के मनोनयन के लिए बैठकों का दौर जारी है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन