OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

बंजारी माता के आशीर्वाद से ही मैं छत्तीसगढ़ की सेवा करने लायक बना : विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को तराईमाल स्थित बंजारी माई धाम में पूजा-अर्चना और दर्शन लाभ लेकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने बंजारी मंदिर परिसर में ही स्थापित ब्रह्मलीन पुजारी रामगोपाल महाराज, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार, पुजारिन सोनागिरी माता की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया, साथ ही उन्होंने बंजारी माई धाम तराईमाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 8 कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 51 लाख रूपये के कार्य शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री साय ने आभार जताते हुए कहा कि “मैं जब सांसद के रूप में चुना गया, तब से मां बंजारी की पूजा-अर्चना के साथ दर्शन लाभ मिल रहा है, मां बंजारी के आशीर्वाद से ही मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे पद तक जनता की सेवा के लिए पहुंचा हूं। आज माता बंजारी से प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “अंकुर गौंटिया के भागीरथ प्रयास से ही बंजारीधाम का विकास हुआ है। उन्हें जब भी मुझसे बात करनी होती, मोपेड चलाते हुए बगिया तक भी पहुंच जाते थे। ऐसे जुझारू लोगों के समर्पित कार्यों की बदौलत बंजारी धाम आज अपने भव्यतम स्वरूप को पा सका है।” सीएस साय ने आगे कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का गठन हुआ, जिसे संवारने का काम हमारी सरकार कर रही है। महतारी वंदन, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हर महीने 8 हज़ार से अधिक दर्शन लोगों को आयोध्या, काशी ले जा रहे है। दो दिन पहले ही 8 लाख से अधिक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति प्रदान की है। हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी, इसके अलावा छर्राटांगर में 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ़ क्वार्टर निर्माण, घरघोड़ा कॉलेज में एमए की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की और छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुरकुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर तत्काल शासन को प्रेषित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। सीएम ने बंजारी धाम स्मारिका का विमोचन भी किया।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन