SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

रायगढ़ स्टेडियम में हुआ स्कूल शिक्षा विभाग के खेल महाकुंभ का शानदार आग़ाज़

5 संभागों के 450 खिलाड़ी बच्चे और 125 आफ़ीशियल हो रहे हैं शामिल

24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरूवार को रायगढ़ स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट के साथ आग़ाज़ हुआ, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पारंपरिक तौर पर खेल ध्वजारोहण के साथ आयोजन का शुभारंभ किया, इस मौक़े पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद ने कहा कि “खेल जीवन का वह हिस्सा है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक तय मुक़ाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि “स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद में शामिल होकर और अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से नाम रोशन किया जा सकता है।” उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए “खेल को खेल भावना से खेलने, हारने पर निराश न होते हुए आगे बढ़ने और परिश्रम करके दोबारा अच्छे प्रदर्शन से सफलता अर्जित करने की बात भी कही।” राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि “रायगढ़ जिले में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना अच्छी बात है, यह एक ऐसा माध्यम है, जहां खिलाडि़य़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का भी बेहतर अवसर मिलता है, इस तरह के आयोजन से खिलाडिय़ों में खेल के प्रति उत्साह बना रहता है और यहां से जीतकर बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और अपने राज्य के साथ माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।”जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने कहा कि “छात्र जीवन में खेल और पढ़ाई का विशेष महत्व होता है, खेल में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन आप सभी टीम भावना और मज़बूत होकर सही धारणा से खेलेंगे, तो आगे जीत निश्चित होगी। यह एक ऐसा अवसर है आप सभी के लिए जिससे आप खेल जगत में आगे बढ़ते हुए देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकते है।
24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। जिसमें 5 संभाग बिलासपुर बस्तर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा के 450 खिलाड़ी बच्चों के साथ 125 ऑफ़ीशियल शामिल हुए हैं, जिसमें व्हालीबॉल-बालक और बालिका 19 वर्ष, खोखो-बालक और बालिका 17, 19 वर्ष, टेबल टेनिस बालक और बालिका 14, 17 वर्ष शामिल हैं।
राज्यसभा सांसद ने वर्ष 2023-24 के लिए जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में विजेता रही पुसौर ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़े भंडार की छात्रा भूमिका सिदार को 3 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इसी दौरान राज्यसभा सांसद ने सभी बच्चों और मौजूद तमाम लोगों को उल्लास की शपथ भी दिलाई। नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सभी लोगों से साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। यहां बताना ज़रूरी है कि निगम प्रशासन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा, संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता अभियान शहर में चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन