SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

विजयादशमी पर एसपी पटेल के हाथों पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन, सभी थाना चौकियों में भी किया गया परंपरा का पालन

विजयादशमी के अवसर पर रायगढ़ जिले में वर्षों से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा को निभाते हुए पुलिस लाइन उर्दना में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने विधिवत रूप से शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति भी किया गया, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। एसपी पटेल ने विजयादशमी की पुरातन परंपराओं का पालन करते हुए तलवार से प्रतीकात्मक कद्दू के बकरे की बलि दी, जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया। यह अनुष्ठान पुलिसकर्मियों के बीच साहस और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ाने का प्रतीक है। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और वाहनों की विधिवत साफ-सफाई और पूजा की गई। इस पूजन का उद्देश्य शस्त्रों के प्रति सम्मान और उनकी देखरेख को बढ़ावा देना है, जो पुलिस बल के साहस और शक्ति का प्रतीक होते हैं। इसी तरह जिले के सभी थाना, चौकी और शस्त्रागारों में भी विजयादशमी की परंपरा के अनुसार शस्त्रों की साफ-सफाई और पूजा की गई। हर थाना में पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्साह और सम्मान के साथ इस अनुष्ठान का पालन किया।
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना करते हुए पुलिस बल को कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के साथ एडिशनल एसपी द्वय रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, रामकिंकर यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शस्त्र पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की और विजयादशमी के महत्व को समझते हुए परंपरा का पालन किया।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन