OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

अब सभापति, महापौर केबिनेट और एल्डरमैन को लेकर शुरू होगी क़वायद, देखिये संभावित नामों की सूची

(संभावित सभापति सुरेश गोयल)

नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम जारी हो चुके हैं, सत्ताधारी दल बीजेपी ने उम्मीद से कहीं ज़्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी ज़मीन तक बचाने में क़ामयाब नहीं हो सकी, दस के दस नगर निगम में भाजपा का परचम लहरा चुका है, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का भी यही हाल है। रायगढ़ नगर निगम के अड़तालिस वार्डों में भी भाजपा स्पष्ट बहुमत और महापौर के साथ सरकार बनाने के लिए बड़े जनादेश के साथ तैयार है।

एक तरफ़ बहुत जल्द भाजपा शहर सरकार की गद्दी पर क़ाबिज होगी, वहीं दूसरी तरफ़ सभापति और महापौर की केबिनेट यानि मेयर इन कौंसिल को लेकर भी सुगबुगाहट महसूस की जाने लगी है। @khabarbayar के सूत्र बताते हैं कि सभापति और एमआईसी के नामों के चयन को लेकर भी स्थानीय विधायक वित्तमंत्री ओपी चौधरी की ही चकरी चलने वाली है। काफी हद तक संभावना है कि सभापति के लिए सुरेश गोयल का नाम तय किया जा सकता है वहीं एमआईसी में पूनम पटेल सोलंकी, आशीष ताम्रकार, मुक्तिनाथ प्रसाद, शोभा देवांगन, त्रिनिशा, नारायण पटेल, डिग्रीलाल साहू, पंकज कंकरवाल, अमित शर्मा के नामों पर प्राथमिकता से विचार हो सकता है। हालांकि सभापति के लिए अशोक यादव, पूनम पटेल सोलंकी और डिग्रीलाल साहू के नामों को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं।

सभापति और एमआईसी के लिए नाम फ़ाईनल करने के बाद अगली कड़ी में शासन स्तर पर एल्डरमैन की नियुक्तियां भी होंगी, लिहाज़ा शासन को नाम भेजने के लिए ओपी चौधरी की मंशा के साथ जिला संगठन आगे आयेगा, एल्डरमैन के लिए जिन नामों पर विचार हो सकता है, उनमें सबसे पहला नाम आरएसएस से छतराम राठौर का प्रमुखता से लिया जा रहा है, इसके अलावा प्रवीण त्रिपाठी (अधिवक्ता), सुरेंद्र पांडेय, शोभा शर्मा, सावित्री मिश्रा, अनुपम पाल, मंजुल दीक्षित, अफ़रोज़ डायमंड, श्रवण सिदार के नामों पर सहमति बन सकती है। बहरहाल, अभी पूरी पार्टी नगरीय निकायों में मिली जीत के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी फ़तेह का परचम लहराने में जी जान से जुटी हुई है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन