OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा जेसीबी चलाकर ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दुकान को तोड़कर न सिर्फ़ भूमि को समतल किया गया, बल्कि निर्माण सामग्री भी ज़ब्त कर ली गई।
चूंकि पहाड़ मंदिर कौहाकुंडा चिरंजीव दास नगर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर दुकान बनाने की शिक़ायत निगम प्रशासन को मिली थी, इस पर कमिश्नर ने निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता प्रभारी सहायक अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में निगम की टीम ने मंगलवार को संबंधित स्थल पर कार्रवाई को अंजाम दिया साथ ही अतिक्रमण कर दुकान या अन्य निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी मोहल्लेवासियों को दी गई।

शहर में राजनैतिक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शह पर जिस दबंगई के साथ सरकारी ज़मीन में अतिक्रमण हो रहा है, मुख्य बाज़ार में नियम विरुद्ध निर्माण हो रहे हैं, उस पर निगम प्रशासन की चुप्पी संदेहों को जन्म देती है। किशोरी मोहन त्रिपाठी गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज की ज़मीन पर श्याम टाकीज़ रोड के चार व्यापारियों ने कब्ज़ा किया, गर्ल्स कालेज प्रबंधन ने लिखित शिक़ायत देकर अतिक्रमण हटवाने का आग्रह निगम प्रशासन से किया था, जिस पर कमिश्नर के आदेश से भौतिक सत्यापन भी हुआ और पाया गया कि कालेज की ज़मीन पर अतिक्रमण हुआ है, पर कमिश्नर साहब अब तक अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई करने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाये। शांति लाज की बगल में मुख्य मार्ग पर चार मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई, इस विवादित बिल्डिंग के छज्जे को निगम प्रशासन ने ही तीन साल पहले तोड़ने का आदेश दिया था, सामने पीछे और छज्जे को मिलाकर किये गये अतिक्रमण से निर्माण अनुज्ञा का खुला उल्लंघन साफ़ दिखाई देता है, ऐसा ही एक मामला हटरी चौक का है, जहां भवन निर्माण के दौरान छज्जा निकालकर गली के उपरी हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया गया है, मगर यहां भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

वार्ड नंबर 25 में तो सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के दर्जनों मामले हैं ही, कमोबेश सभी वार्डों में अतिक्रमण को लेकर यही स्थिति है, मुख्य बाज़ार में तो अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, पूरे बाज़ार की तस्वीर को अतिक्रमणकारियों ने बदरंग कर दिया है, मगर मज़ाल है निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता अपनी कार्रवाई का रुख़ ऐसे बेलगाम अतिक्रमणकारियों की तरफ़ करने की हिम्मत जुटा पाये। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए नगर‌ निगम की सो काल्ड अतिक्रमणरोधी मुहिम को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

  • Related Posts

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    अमेचर कबड्डी संघ के सहयोग से कुसमुरा कालेज में संपन्न हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता, सरिया को हराकर जोबी कॉलेज की टीम बनी सिरमौर

    छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के परिपालन में शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ ललित प्रकाश पटेरिया के दिशा निर्देशों के तहत् रायगढ़ से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन