
केरल के वायनाड से कांग्रेस की प्रियंका गांधी की सामने बीजेपी ने नाव्या हरिदास को उप चुनाव में टिकट देकर उतारा है। वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर सुनील सोनी को टिकट दिया है। बिहार मध्यप्रदेश राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। रायपुर शहर दक्षिण की सीट बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी, जिसके लिए उप चुनाव होना है।




























