OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

भीषण ठंड में ननसिया स्कूल के बच्चों के प्रति शिक्षकों ने दिखाई संवेदना, सभी बच्चों को उपलब्ध कराई स्वेटर

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज़ सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ननसिया गांव के शासकीय हाई स्कूल में छठवीं से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिसमें आसपास से छुहीपाली, केनापाली, अमलीभौना और सांगीतराई के छात्र – छात्राएं अध्ययन करने आते हैं, इनमें से अधिकांश बच्चे ग़रीबी रेखा के दायरे में आने वाले सामान्य परिवारों से संबंधित हैं। इस बार की भीषण ठंड से बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो साथ ही सुखद वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ सभी में एकरूपता बनी रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए संस्था में पदस्थ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और कार्यालयीन कर्मचारियों ने स्वयं से 50,000 रुपये एकत्र कर उस राशि से स्वेटर क्रय किया गया और स्कूल में अध्ययनरत सभी 170 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया है। एक समान कलर एवं अपनी नाप का स्वेटर प्राप्त कर छात्र छात्राओं के चेहरे पर मधुर मुस्कान एवं खुशहाली के भाव देखते ही बन रहा था। बच्चों के बीच स्वेटर वितरण के एक औपचारिक कार्यक्रम में शालेय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के अलावा गणमान्य नागरिकों के साथ शिक्षक द्वय श्रीमती कल्याणी पाण्डेय (प्राचार्या) श्रीमती कविता मिश्रा (व्याख्याता) श्रीमती तरन्नुम खान (व्याख्याता) श्रीमती रंजना मिश्रा (व्याख्याता) मायाधर पटेल (प्रधान पाठक) श्रीमती विलासिनी पुजारी (शिक्षक) श्रीमती रोशनी वैष्णव (शिक्षक)श्रीमती वंदना यादव (शिक्षक) रणविजय कुमार भारती (शिक्षक) डोलनारायण पटेल (स.शि.) रामशंभु साय (स.ग्रेड 2) पिताम्बर साय (स. ग्रेड 3) और लक्ष्मी प्रसाद सिदार(भृत्य) की सहभागिता रही। सभी गणमान्य नागरिकों ने स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा स्वयं की राशि से छात्र-छात्राओं के लिए स्वेटर उपलब्ध कराने के कार्य को अनुकरणीय पहल बताते हुए शालेय परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्कूल आ पढ़ें बर जिनगी ला गढ़े बर : ननसिया विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रति इस पुनीत कार्य को प्रेरक एवं सराहनीय बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने अन्य स्कूलों को भी अपने विद्यालय के ज़रूरतमंद बच्चों को सहयोग करने की अपील की है तथा समस्त सेवाभावी शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

  • Related Posts

    गौ संगम कार्यक्रम के तहत् घरघोड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा, अन्ना सफारे, अरुणधर दीवान की विशेष मौजूदगी में बेहद सकारात्मक माहौल के बीच परीक्षा में शामिल हुए बच्चे

    बीते 8 फ़रवरी रविवार को रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या शाला में गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ सेवा संगम के…

    टाईनी-टोज़ स्कूल के चौथे वार्षिक महोत्सव में दिखा शिक्षा के साथ संस्कारों का समागम

    टाईनी टोज़ के बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हर नज़रिए से क़ाबिल-ए-तारीफ है : डाॅ नितिन पात्रा नौनिहालों में शिक्षा के संस्कार रोपने वाली शैक्षणिक संस्थान टाइनी टोज़ स्कूल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन