OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

अगर ये महज़ 10 फ़ीसदी है, तो बाक़ी 90 फ़ीसदी की कौन सी तस्वीर दिखाना चाह रही है “विष्णु-ओम” की जोड़ी

मंगलवार को नामांकन दाखिले के अंतिम दिन कलेक्टोरेट परिसर के आसपास भारी गहमागहमी का माहौल देखा गया, इसकी बड़ी वजह यही थी कि राज्य की सत्ता के घोड़े में सवार भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ नगर निगम के महापौर सहित सभी अड़तालिस वार्डों के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाना था। बड़ा ज़बरदस्त जूलूस शहर की सड़कों पर निकला, ढोल ताशों और ज़िंदाबादी नारों के साथ विहंगम जुलूस अहसास करा रहा था कि इस बार के चुनाव में अधिकांश जगहों पर रोचक मुक़ाबले देखने को मिलेंगे, वहीं महापौर की सीट के लिए भी संग्राम भीषण रहने वाला है।

ख़ैर, नामांकन दाखिले की औपचारिकता पूरी करवाकर रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के दमदार केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी मुख्य गेट से बाहर निकले तो तीन अलग अलग टुकड़ियों में बंटे मीडियाकर्मियों को बाईट्स दीं, इसी दौरान एक पत्रकार ने रायगढ़ विकास को लेकर उनकी भविष्य की योजना पर सवाल दागकर मौजूदा चुनाव के संदर्भ में कुछ नया निकालने की कोशिश की, तो प्रशासन और राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी बन चुके ओपी चौधरी ने साफ़ कर दिया कि “अभी एक सवा साल में रायगढ़ के विकास को लेकर जो कुछ आप देख सुन रहे हैं, वो तो महज़ दस परसेंट है, अभी तो बाक़ी साढ़े तीन सालों में जितना विकास होगा, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।”

विधायक और मंत्री ओपी चौधरी के आत्मविश्वास से भरे इस जवाब से इतना तो साफ़ हो गया है कि ना केवल रायगढ़ शहर बल्कि रायगढ़ विधानसभा के शहरी और ग्रामीण विकास का ताना-बाना बड़े पैमाने पर बुना जा चुका है। अब तो 2028 के रायगढ़ की कल्पना करके रायगढ़वासियों को ख़ुश हो जाना चाहिए, रायगढ़ में शहरी विकास के तहत् चल रहे निर्माण कार्यों का जो धुर्रा “विष्णु-ओम्” की जोड़ी ने उड़ाया है, उससे भविष्य के बेहतर रायगढ़ का भरोसा तो बनता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन