OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की सूची में फिर चमका छत्तीसगढ़, रायगढ़ में बनी फ़िल्म को नॉन फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में दो अवॉर्ड, बेस्ट डायरेक्टर पीयूष ठाकुर और बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर प्रानिल

आज 1 अगस्त को भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। एक तरफ़ जहां शाहरुख ख़ान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैस्सी का नाम हिंदी फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर के तौर पर घोषित किया गया, वहीं रीज़नल और नॉन फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में भी अलग अलग अवॉर्ड विजेताओं के नामों की लिस्ट जारी की गई है। 71 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद स्तरीय फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ एक बार फिर चमका है, 2018 के दौरान रायगढ़ इप्टा के सहयोग से पीयूष ठाकुर के निर्देशन में बनी नॉन फ़ीचर फ़िल्म The First FIlm को दो अवॉर्ड मिले हैं, बेस्ट डायरेक्शन के लिए पीयूष ठाकुर और बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन के लिए प्रानिल देसाई के नामों की घोषणा हुई है।

पीयूष ठाकुर FTII से पास आऊट हैं और मुंबई में फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में काफी बेहतर काम कर रहे हैं। 2018 में अपनी पूरी टीम के साथ पीयूष रायगढ़ आये थे, The First FIlm में इप्टा रायगढ़ के निर्देशक अजय आठले, ऊषा आठले, शिबानी मुखर्जी, प्रियंका बेरिया, वासुदेव निषाद, विवेकानंद, टोनी चावड़ा, स्वप्निल, युवराज सिंह “आज़ाद” सहित कोरस में रायगढ़ के ही कई लोगों ने काम किया है, तक़नीकी पक्ष में FTII से पास आऊट अनादि आठले के साथ रायगढ़ इप्टा के साथी भरत निषाद और श्याम देवकर ने काम किया है। लोकेशंस की अगर बात करें तो The First FIlm को रायगढ़ के भिखारीमाल गांव मेंं फ़िल्माया गया है साथ ही गोपी टॉकीज़, तत्कालीन सांसद बंगला (अभी रायगढ़ विधायक वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बंगला) को भी लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

The First Film के लिए निर्देशन प्रशस्ति में पीयूष ठाकुर के संदर्भ में कहा गया है कि “निर्देशक ने सिनेमा के जादू और अनकहे रोमांस को चंचलता व कोमलता से अभिव्यक्त किया है। कथा में नारी सशक्तिकरण और व्यक्तिगत स्वायत्तता की सूक्ष्म परतें इस बात का प्रमाण हैं कि निर्देशक को माध्यम की गहरी समझ है।” वहीं The First FIlm के संगीत निर्देशन प्रशस्ति में प्रानिल देसाई के संदर्भ में कहा गया है कि “फिल्म में संगीत का प्रयोग भावनाओं और पात्रों के मनोभावों को उभारने के लिए चंचलता से किया गया है। तबले के आनंददायक प्रयोग से परंपराओं में रची-बसी कालातीत भावनाओं को प्रभावशाली रूप से व्यक्त किया गया।”

The First Film को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिलने से छत्तीसगढ़ को फ़िल्म निर्माण के लिहाज़ से राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी पहचान मिली है, रायगढ़ के कला जगत के लिए गौरव की बात तो है ही। यहां ये बताना भी ज़रूरी है कि The First Film को इससे पहले कई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन के शामिल किया जा चुका है, वहां से भी अलग अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड इस फ़िल्म के खाते में आ चुके हैं।

  • Related Posts

    हरयाणा में एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने छत्तीसगढ़ के 13 साल पहले आईपीएस राहुल शर्मा केस की ताज़ा दी याद

    बीते 7 अक्टूबर को 2001 बैच के आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार (हरयाणा कैडर) ने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास में गोली मारकर आत्महत्या की थी, इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को…

    जंगल कट रहे, पर्यावरण बरबाद हो रहा मगर चुप क्यों हैं 2014 के ग्रीन गोल्डमैन अवार्डी कॉमरेड रमेश?

    औद्योगिक और कोयला खनन परियोजनाओं की मनमानियों से पर्यावरण को बचाने के लिए जनचेतना एनजीओ के साथ होकर रायगढ़ से अपने संघर्षों का सफ़र शुरू करने वाले रमेश अग्रवाल का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन