OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने आरक्षक भर्ती घोटाले के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, कर दी CBI जांच की मांग, बर्दाश्त नहीं होगा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती घोटाले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि “छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोज़गार नहीं बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था और धोखा दे रही है, भर्ती सूची में कम अंक पाने वालों का चयन और अधिक अंक लाने वाले योग्य अभ्यर्थियों को अयोग्य करना दर्शाता है कि यह भर्ती नहीं बल्कि सुनियोजित घोटाला है।” युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष ने स्पष्ट शब्दों में आगे कहा है कि “यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि का नहीं खुले सरकारी संरक्षण में सुनियोजित भ्रष्टाचार का है।अगर सब कुछ सही था तो सरकार आज तक स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दे पा रही है? हाईकोर्ट तक युवाओं को क्यों जाना पड़ा? यह सरकार की नाकामी नहीं तो और क्या है? प्रदेश के हज़ारों बेरोज़गार युवाओं ने मेहनत की, पसीना बहाया और वर्षों की तैयारी इस परीक्षा में झोंक दी लेकिन सरकार ने उनकी मेहनत का मज़ाक बना दिय। आरक्षक भर्ती घोटाला इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में योग्यता की बजाय सिफ़ारिश और सेटिंग से नौकरी मिल रही है, प्रदेश के गृहमंत्री को तो इस मामले में नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अब तक इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।”

रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस (शहर) ने आरक्षक भर्ती घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक या सीबीआई जांच कराये जाने, भर्ती प्रक्रिया में शामिल दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा भर्ती कराये जाने की भी मांग की है ताकि योग्य युवाओं को न्याय मिल सके। इसके अलावा सरकार सार्वजनिक रूप से युवाओं से माफ़ी भी मांगे और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने की ठोस व्यवस्था लागू करे। अगर सरकार ने जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेशमें सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। युवाओं के हक़ की यह लड़ाई किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। भाजपा सरकार इर बात को याद रखे कि अब युवा जाग चुका है, वह अपनी लड़ाई, सड़क से क़ानून की चौखट तक लड़ रहा है, अब अन्याय नहीं हिसाब होगा, सरकार इस तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।

  • Related Posts

    टाटा पावर और काॅस्मिक सोलर ने राईस मिलर्स के बीच सेमीनार सेशन में किया सार्थक संवाद, टाटा सोलर पावर के उपयोग को लेकर हुई खुली चर्चा

    बीते मंगलवार को एक निजी होटल के काॅन्फ़्रेंस हाॅल में टाटा पावर ने अपने चैनल पार्टनर काॅस्मिक सोलर के सहयोग से राईस मिलर्स को जोड़ते हुए एक सार्थक कान्फ्रेंस का…

    हिंडाल्को ने सीएसआर विभाग के जरिए नवसृजन के सहयोग से कोंड़केल में संपन्न हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर, बड़ी तादाद में लोगों को मिलीं नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं

    बीते 22 फ़रवरी रविवार को कोंड़केल ग्राम पंचायत में नवसृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सक्रिय सहयोग से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड CSR विभाग के तहत् प्रायोजित विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन