JINDAL babu ji
previous arrow
next arrow
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 01
SHIV HOSPITAL 02
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

गौ संगम कार्यक्रम के तहत् घरघोड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा, अन्ना सफारे, अरुणधर दीवान की विशेष मौजूदगी में बेहद सकारात्मक माहौल के बीच परीक्षा में शामिल हुए बच्चे

बीते 8 फ़रवरी रविवार को रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या शाला में गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ सेवा संगम के तहत् द्वितीय चरण की जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले अतिथियों द्वारा गौ माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना की गयी, तत्पश्चात मुख्यवक्ता के तौर पर गौ विज्ञान समिति के प्रांत संयोजक अन्ना सफारे द्वारा गौ धर्म और विज्ञान विषय पर सारगर्भित प्रेरक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने गौ माता के वैज्ञानिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए प्रेरक प्रबोधन दिया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों शिक्षिकाओं और परीक्षार्थियों को हवन,गौ माता की आरती सहित सुरभि मंत्र का जाप भी कराया गया। अतिथियों द्वारा गौ उत्पाद वस्तुओं पंच गव्य की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आये समस्त परीक्षार्थीयों के साथ साथ अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी। ऐसे बेहद सकारात्मक माहौल के बीच सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक राजीव कुमार दुबे, जिला संयोजक मनबोध बेहरा, गौ सेवा आयोग जिला अध्यक्ष बंशी बेहरा, गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित यादव, संस्था के प्राचार्य बेहरा जी, शिक्षक विजय पंडा, संदीप पांडेय, खंड स्रोत संयोजक मनोज प्रधान ख़ासतौर पर मौजूद रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम की गरिमा और सार्थकता बनी रही।

देखें video
  • Related Posts

    टाईनी-टोज़ स्कूल के चौथे वार्षिक महोत्सव में दिखा शिक्षा के साथ संस्कारों का समागम

    टाईनी टोज़ के बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हर नज़रिए से क़ाबिल-ए-तारीफ है : डाॅ नितिन पात्रा नौनिहालों में शिक्षा के संस्कार रोपने वाली शैक्षणिक संस्थान टाइनी टोज़ स्कूल…

    आईटीआई खरसिया में नवप्रवेशी प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो दिवसीय आयोजन रहा कारगर

    खरसिया में तक़नीकी शिक्षा की स्तरीय संस्थान शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई में बीते 19 और 20 अगस्त को नये शिक्षा सत्र 2025 में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन