OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

राजप्रिय हॉस्पिटल में रायगढ़ की पहली स्टेपलर सर्कमसिज़न सर्जरी, मशहूर यूरोलाॅजिस्ट डाॅ.खरे के अनुभव और कुशलता से मिली सफ़लता

  • health
  • May 25, 2026
  • 0 Comments

कम समय, कम दर्द, बेहद कम ब्लीडिंग और तेज़ रिकवरी की ख़ूबियों के साथ स्टेपलर सर्कमसिज़न सर्जरी से मरीज़ को मिलती है राहत

रायगढ़ में संचालित चिकित्सा के लिये ख्यातिप्राप्त निजी संस्थान राजप्रिय हॉस्पिटल ने उन्नत यूरोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, शहर में पहली बार आधुनिक स्टेपलर सर्कमसिज़न सर्जरी प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ.के.डी. खरे, MCh Urology द्वारा सफलतापूर्वक की गई। यह सर्जरी अत्याधुनिक स्टेपलर तक़नीक से की गई, जो पारंपरिक सर्कमसिज़न की तुलना में अधिक सुरक्षित, कम समय लेने वाली, कम दर्द वाली और तेज़ रिकवरी देने वाली प्रक्रिया मानी जाती है। सर्जरी के दौरान रक्तस्राव न के बराबर रहा, यह तक़नीक फ़ाइमोसिस, टाइट फोरस्किन और बार-बार होने वाले संक्रमण जैसी समस्याओं में लाभकारी है।

डॉ. खरे लेप्रोस्कोपिक, लेज़र सर्जरी, RIRS, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। राजप्रिय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.आर.के. शर्मा ने बताया कि “राजप्रिय हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा लगातार सफ़ल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीज़ों को अब बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।” सफ़ल उपचार के बाद मरीज़ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, इस उपलब्धि के साथ राजप्रिय हॉस्पिटल ने रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में आधुनिक यूरोलॉजी सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

  • Related Posts

    आरएल हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मशहूर ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ गौनियाल की विशेष ओपीडी, असुविधा से बचने के लिये करायें मरीज़ों का पूर्व पंजीयन

    1 नवंबर रविवार को गौशाला रोड स्थित डॉ आर.एल. हॉस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ …

    • health
    • October 24, 2026
    • 19 views
    हिंडाल्को का आरोग्यदीप अभियान :तीसरे चरण में CSR विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, नवसृजन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बढ़ती जा रही हैं हेल्थ कैंप की कड़ियां

    तमनार अंचल के बांजीखोल गांव के सामुदायिक भवन में बीते 22 अक्टूबर गुरूवार को हिंडाल्को के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्यदीप अभियान के मौजूदा तीसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन