एक नवंबर को छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति नई दिल्ली द्वारा राज्य स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई और राजकीय गीत का सामूहिक गान कर औपचारिक शुभारंभ हुआ, इस दौरान संगठन हित में प्रांताध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर के द्वारा अपने विचार रखते हुए संगठन में एकता बनाए रखने की अपील भी की गई। आल इंडिया गवर्मेंट ड्राइवर कन्फेडरेशन के कोषाध्यक्ष समय सिंह एवं वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने भी अपने अनुभव साझा किये, तत्पश्चात छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति के औपचारिक निर्वाचन में उपस्थित समस्त सदस्यों ने एक बार फिर सर्वसम्मति से कन्हैया कुमार को अध्यक्ष, नंदन सिंह गोसाई को सचिव और नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष चुना।








































