
रायगढ़। त्वचारोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था IADVL इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट, वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट के छत्तीसगढ़ चैप्टर की दो दिवसीय एनुअल कांफ्रेंस चिकित्सक शैक्षणिक कार्यक्रम CG CUTICON 2026 का आयोजन 14 और 15 नवंबर को रायगढ़ के श्रेष्ठा होटल में किया गया है। मशहूर त्वचारोग विशेषज्ञ और IADVL छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. पीयूष अग्रवाल और सचिव डाॅ. राकेश पटेल ने इस कांफ्रेंस के विषय में एक औपचारिक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि “रायगढ़ में पहली बार IADVL की स्टेट कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के लगभग 50 त्वचारोग विशेषज्ञ अपने रिसर्च पेपर के साथ शामिल होंगे साथ ही छत्तीसगढ़ के लगभग 100 त्वचारोग विशेषज्ञ अपनी उपस्थिति दर्ज़ करायेंगे। दो दिनों तक चार चरणों नें कांफ्रेंस संचालित होगी। त्वचा रोगों के ईलाज के लिये किस तरह की रिसर्च देश और दुनिया में हो रही है इस विषय पर गंभीर विमर्श होगा जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकट भविष्य में सामने आयेंगे।” पत्रकार वार्ता के दौरान IADVL के स्टेट प्रेसिडेंट डाॅ. पीयूष अग्रवाल और सचिव डाॅ. राकेश पटेल ने प्रेस के सवालों के भी सारगर्भित जवाब दिये।
ग़ौरतलब है कि चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व वाले इस प्रदेश स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिये आर्गेनाईजिंग कमेटी सहित IADVL के सभी सदस्य अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।








































