OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

पालकों और शिक्षकों की उत्साहजनक भागीदारी से ख़ास रहा तारापुर संकुल केंद्र का मेगा पीटीएम का

बच्चों के पालकों ने मेगा पीटीएम में किये कुछ ऐसे सवाल

आपन लईका मन ल प्राईवेट स्कूल में काबर पढ़ाथव गुरुजी . . .


रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश एवं रायगढ़ जिले के विभिन्न विकास खण्डों में मेगा पीटीएम अर्थात विशाल पालक शिक्षक बैठक का आयोजन बीते 6 अगस्त मंगलवार को किया गया, इसी निर्देश के परिपालन में संकुल केंद्र अंतर्गत आने वाले ग्यारह स्कूलों का पीटीएम हायर सेकेंडरी स्कूल तारापुर में संपन्न हुआ जिसमें शताधिक पालक एवं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस मेगा पीटीएम में तारापुर संकुल के सात प्राथमिक विद्यालय , तीन माध्यमिक विद्यालय एवं एक हायर सेकेंडरी स्कूल से 495 अध्ययन विद्यार्थियों के पालक एवं शिक्षक आमंत्रित किए गए थे ।
तारापुर संकुल में आयोजित मेगा पीटीएम की शुरुआत ज्ञान कला व संगीत की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना के साथ की गई तत्पश्चात समवेत स्वर में छत्तीसगढ़ के राजगीत का गायन किया गया एवं विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की भी प्रस्तुति दी गई । इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.पी. पटेल विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में कुसमरा प्र. प्राचार्य वेदप्रकाश तिवारी शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के औ बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पालकों को भी सुझाव हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें कई पालकों ने विद्यालय से अपेक्षा एवं उनके बच्चों की स्थिति के साथ सुधार की संभावनाओं के बारे में अपना विचार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मंजू पटेल द्वारा किया गया । अतिथियों के उद्बोधन क्रम में एबीईओ डी.पी. पटेल ने छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा एवं पालकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इस विषय में सभी पालकों को जागरूक होने का आग्रह किया । शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि लोचनप्रसाद पटेल एवं पीटीएम के पर्यवेक्षक वेदप्रकाश तिवारी द्वारा भी अपना सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया गया इस विश्वविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं ने भी अपना अनुभव पालक और शिक्षकों के समक्ष रखा ।
प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल ने इस तरह के आयोजन की उपयोगिता तथा पालक व शिक्षकों को विद्यार्थी के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक होने का आह्वान किया श्री पटेल ने शिक्षकों पर केन्द्रीत अपनी कविता भी सुनाई। कार्यक्रम के अंत में तारापुर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कुमार साहू द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई । मेगा पेरेंट मीटींग में प्रधान पाठक ईश्वर पटेल शिक्षक पैतराम पटेल प्रधान पाठक मंजूलता नायक चित्रसेन पटेल, लीना ठक्कर, पुष्पेंद्र सिदार, युवराज पटेल, प्रधानपाठक गौरी पटेल, ईश्वर पटेल, मनोज पटेल, अनूप एक्का एवं तारापुर स्कूल से व्याख्याता – चंद्रकांता सिदार ज्योति देवांगन फणेन्द्र कुमार पटेल चन्द्रशेखर पटेल सुधाबाला नायक किरण पटेल मनोज कुमार रीता चौहान रामेश्वर डनसेना महेन्शि सिदार की सहयोगात्मक भागीदारी रही ।

“एक पेड़ मां के नाम” पर रोपा गया महोगनी का पौधा :

मेगा पैरेंट टीचर्स मीटिंग कार्यक्रमके शुभारंभसे पहलेसाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य पलक शिक्षक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मिलकर बहुमूल्य इमारती महोगनी का पांच पौधा रोपित किया गया । . इन पेड़ों के सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी रोपित करने संबंधित लोगों को दी गई विद्यालय परिवार ने इन पेड़ों के देखरेख का प्रभार लिया विदित हो कि महोगुनी एक बहुमूल्य पौधा है जो उच्च स्तर के निर्माण और कलात्मक कार्यों में उपयोग होता है इन पौधों को शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डोलनारायण द्वारा उपलब्ध कराया गया।

NSS एवं NCC के छात्र-छात्राओं की रही सक्रिय भागीदारी :

तारापुर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स जहां अतिथियों के स्वागत के लिए गॉड ऑफ ऑनर देते हुए उन्हें बैठक कक्ष तक ले कर भव्य स्वागत करने में अहम भूमिका निभाई वहीं व्यवस्था संबंधी कार्यों को संपादित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं तारापुर विद्यालय के स्टाफ की सक्रिय एवं सहयोगात्मक भूमिका रही ।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन