OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिले में क़ायदे से देखें तो चल दो की ही रही है, सारे मठ हो चुके हैं ध्वस्त

2023 के विधानसभा चुनावों से पहले रायगढ़ जिले में ऐसे भाजपा नेताओं की बाढ़ थी, जिन्होंने अपने अपने मठ के ज़रिए अपनी ही पार्टी में अपनी ताक़त जताने की भरपूर कोशिश की, ज़ाहिर है सबको विधानसभा की टिकट चाहिए थी, मगर पार्टी ने ओपी चौधरी को टिकट देकर सभी मठाधीशों के अरमानों पर पानी फेर दिया। भीतर से ना चाहते हुए भी ओपी चौधरी को जिताने के लिए इन नेताओं को दिखावे का काम करना पड़ा। ओपी चौधरी अपनी सधी हुई रणनीति के कारण भारी मतों से रायगढ़ का चुनाव जीत लिया, भारतीय जनता पार्टी का तत्कालीन नेतृत्व भले ही इस जीत को बड़ी जीत मानता रहा हो लेकिन सच्चाई ये रही कि सारंगढ़ को मिलाकर अविभाजित रायगढ़ जिले से भारतीय जनता पार्टी 4-1 से चुनाव हार गई, जिले में जीत का सेहरा कांग्रेस के माथे पर बंधा। फिर भी रायगढ़ जिले में भाजपा ख़ुश है तो रहे…बढ़िया है।

अब बात भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं की करें जिन्होंने रायगढ़ विधानसभा सीट से ओपी चौधरी को हराने के लिए पार्टी से बाग़ी प्रत्याशी को बैकडोर समर्थन दिया, ये अलग बात है कि तत्कालीन विधायक की प्रायोजित ख़िलाफ़त की लहर और ओपी चौधरी के समर्थन की आंधी में भाजपा के असंतुष्ट खेमे की बैकडोर समर्थन रणनीति औंधे मुंह गिर गई। अब ओपी चौधरी के भारी मतों से जीतने के बाद सबको यही आस बन गई कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वही बनने जा रहे हैं क्योंकि मोटा भाई ने रायगढ़ आकर ऐलान कर ही दिया था कि ओपी को चुनाव आप जिताओ बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा। ख़ैर, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड खेलते हुए साफ़ सुथरी छवि के नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी और ओपी चौधरी को वित्त सहित तीन अहम् विभागों की ज़िम्मेदारी दे दी। चुनाव जीतने और दमदार केबिनेट मंत्री बनने के बाद तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से ओपी समर्थकों की बाढ़ आ गई, भले ही ओपी मुख्यमंत्री नहीं बने पर इन सभी समर्थकों को आज भी लगता है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के बाद सबसे दमदार अगर कोई है तो ओपी ही है।

अब बात करते हैं रायगढ़ भाजपा के उन तमाम बड़े चेहरों की, जिन्होंने विधानसभा का सपना टूटने के बाद निगम मंडल की आस लगाकर रखी थी, मगर जब छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की सूची जारी हुई तो रायगढ़ पूरी तरह ग़ायब दिखा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिए अध्यक्ष बने अरुणधर दीवान, जो पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल मठ के पुजारी रहे हैं, निगम चुनाव में भी महापौर से लेकर पार्षद प्रत्याशी चयन में उमेश अग्रवाल की ख़ूब चली, सभापति और एमआईसी में भी उमेश हावी रहे। अब बचा है एल्डरमैन के नामों का चयन, तो ये तय माना जा रहा है कि चलेगी उमेश की ही। कुल मिलाकर अगर रायगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता और संगठन के सामंजस्य के लिहाज़ से चल तो दो की ही रही है…..ओपी और उमेश….बाक़ी सब हां सर, जी सर, हां भैया, जी भैया की भूमिका में ही बचे रह गये हैं। आगे देखते हैं संगठन के विस्तार में कौन कौन सा पुराना मठ उपकृत हो पाता है।

– युवराज सिंह “आज़ाद”, संपादक @khabarbayar

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन