OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा में दिखा देशभक्ति का ज्वार

सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों ने भी निभाई भागीदारी
देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। नटवर हाईस्कूल से निकली गई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों चौक चौराहों से होकर वापस नटवर स्कूल पहुंचा, जहां गगनभेदी नारों के बीच तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजन समिति के सदस्य विजय शर्मा (मार्बल), राजेश शर्मा (भवानी मेडिकल), श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में युवा पीढ़ी को आजादी का महत्व समझाने के लिए 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ हजारों लोग ने यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा नटवर हाईस्कूल से निकलकर सत्तीगुड़ी चौक शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए ग़ुज़री,अपने तरह की बेहद ख़ास इस भव्य शोभयात्रा में संस्कार पब्लिक स्कूल, विप्र फाउंडेशन, दिव्य शक्ति संस्था, लायन्स क्लब प्राईड, लायन्स क्लब स्टील सिटी, आयुष शिक्षण समिति, ब्राह्मण सेवा समिति, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, ब्राह्मण सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जैसी सक्रिय सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं की भागीदारी तो रही ही, देशभक्ति के जज़्बे के साथ शहर के आम लोग भी शामिल हुए, यात्रा का विशेष आकर्षण 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा रहा।
इस तिरंगा यात्रा के दौरान चौक-चौराहों में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य और योगा प्रस्तुत किया गया। इस यात्रा में स्काउट गाईड के बच्चे और पदाधिकारी भी शामिल रहे। शहर के कई जगहों पर अनेक समाज सेवी संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान, मिठाई, चॉकलेट का वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन