OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी दफ़्तरों, स्कूल, कॉलेज के आसपास अतिक्रमण रोकने तत्कालीन कलेक्टर कटारिया जैसा आदेश व्यवहार में लाये जाने की है ज़रूरत

अपने सख़्त और ईमानदार तेवरों की वजह से सुर्ख़ियों में रहने वाले आईएएस अमित कटारिया मई 2011 से अक्टूबर 2013 तक रायगढ़ में पदस्थ रहे, इस दौरान दिग्गज भाजपा नेता का गेट आऊट कांड और शहर में सड़क चौड़ीकरण, जयसिंह तालाब बीड़पारा को अतिक्रमण से पूरी तरह से मुक्त कराया जाना रायगढ़ के शहरी विकास की दिशा में दूर की कौड़ी साबित हुआ था, वहीं उनके कार्यकाल में ही अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से एनटीपीसी में ज़मीन की टुकड़ों में रज़िस्ट्री करवाकर बड़े पैमाने पर बोनस घोटाले को अंजाम दिया गया था, जिसके सामने आने के बाद कई घाघ शातिर लोगों को एफ़आईआर से बचने के लिए बोनस की राशि लौटानी पड़ी थी। अपने कार्यकाल के दौरान जिन शहर की जिन 25 सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ, उसे लेकर भी आरोप लगा था कि बिल्डर्स को फ़ायदा पहुंचाने के लिए ख़ास ईलाकों की सड़कें चौड़ी करवाई जा रही हैं, मगर आज उन्हीं चौड़ी सड़कों की वजह से रायगढ़ शहर यातायात के नज़रिए से पहले की तुलना में पूरी तरह तो नहीं पर कुछ हद तक उन्नत हुआ है। भारी विरोध के बावजूद जयसिंह तालाब बीड़पारा का अतिक्रमण हटाने में तत्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया और एसपी राहुल शर्मा की भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकेगी, चंद घंटों के भीतर ही पचासों अवैध परमानेंट स्ट्रक्चर को नेस्तनाबूद कर दिया गया था, आज उसी जयसिंह तालाब गार्डन का लाभ शहरवासी ले रहे हैं, हालांकि अभी भी बहुत कुछ बेहतर किये जाने की ज़रूरत हैं।

आईएएस अमित कटारिया ने रायगढ़ पदस्थापना के दौरान सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के ख़िलाफ़ ऐसा आदेश जारी किया था, जिससे पूरे अविभाजित रायगढ़ जिले में (तब सारंगढ़ भी रायगढ़ जिले का हिस्सा था) पेशेवर अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया था। जिला प्रशासन की तरफ़ से आदेश जारी हुआ था कि जिले में जितने भी सरकारी विभागों के कार्यालय, स्कूल, कॉलेज भवन हैं, उनके परिसरों के आसपास सरकारी ज़मीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की ज़िम्मेदारी संबंधित विभाग प्रमुख, स्कूल कॉलेज प्रबंधन की है, निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटे तो संबंधित विभाग प्रमुख या स्कूल कॉलेज प्रबंधन के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। कलेक्टर के इस आदेश का व्यापक असर शहर में तो कम मगर ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादा दिखने लगा था, लोग स्वत: अपने परमानेंट स्ट्क्चर्स को हटाने लगे थे। आज जब रायगढ़ में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाये जाने की ज़रूरत महसूस की जा रही है तो जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे ही किसी आदेश का जारी होना और उसका सख़्ती से पालन करवाना ज़रूरी हो गया है।

  • Related Posts

    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    • Raigarh
    • October 31, 2025
    • 20 views
    सिद्धांतवादी “कृपा” गुरूजी ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2 नवंबर को पैतृक गांव सरडामाल में होगा दशकर्म

    बीते 23 अक्टूबर को मिडिल स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाराम पटेल का 78 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था, शुरू से ही सिद्धांतवादी रहे समर्पित शिक्षक कृपाराम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन