OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्वांचल भोजपुरी समाज का सम्मान पाकर अभिभूत हुए सांसद राधे

प्रतिबद्ध सांगठनिक एकता और समर्पित मानवसेवा से पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान

बीते रविवार को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ जिला मुख्यालय के दौरे पर थे, उन्होंने अपने बिज़ी शिड्यूल से शाम का वक़्त पूर्वांचल भोजपुरी समाज को दिया था क्योंकि कम समय में अपनी मज़बूत सांगठनिक एकता के साथ समर्पित मानवसेवा की वजह से इस संस्था ने अपनी ख़ास पहचान बनाई है और इस संस्था ने सीधे सरल सच्चे स्वभाव‌ वाले अपने युवा सांसद राधेश्याम राठिया का सम्मान करने का सामूहिक निर्णय लिया था। रविवार की शाम वो घड़ी आ गई, जब सांसद राठिया अपने सहयोगी नेताओं विकास केड़िया, पंकज कंकरवाल और कौशलेष मिश्रा के साथ पूर्वांचल भोजपुरी समाज के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पूर्वांचल भोजपुरी समाज के संरक्षक प्रशांत पांडेय और अध्यक्ष उमेश उपाध्याय सहित तमाम वरिष्ठजनों ने सांसद की अगुवानी की, उन्हें ससम्मान मंच तक लाया गया, अतिथियों का तिलक लगाकर फूल मालाओं से परंपरागत स्वागत हुआ, दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

संस्था की तरफ से अतिथियों का स्वागत उद्बोधन हुआ, पूर्वांचल भोजपुरी समाज की समाजसेवी गतिविधियों की जानकारी भी अतिथियों के साथ साझा की गई। अपने उद्बोधन में सांसद राधेश्याम राठिया ने पूर्वांचल भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सेवाभावी गतिविधियों के संचालन के लिए बधाई दी, उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते ऐसी संस्थाओं के लिए मैं हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने अपने सांसद का शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान किया। पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने सामूहिकता का परिचय देते हुए इस आयोजन को कई मायनों में यादगार बना दिया।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन