OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

सुनील लेंध्रा के मोर्चा संभालते ही सुरेश गोयल का रास्ता हुआ साफ़, विपक्षियों के दुष्प्रचार की राजनीति पर फिरा पानी

वार्ड नंबर 19 का चुनाव उतना हाई प्रोफ़ाईल नहीं था, जितना कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश गोयल के मैदान में उतरते ही बना दिया गया था। सुरेश गोयल की टिकट फ़ाईनल होने के पहले से ही उनके परंपरागत विरोधियों ने दुष्प्रचार की हवा से जो गुब्बारा फुलाया, मतदान की तारीख़ आते तक उसी गुब्बारे में भरी गई सारी हवा निकल गई। इस बात में कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस से शालू अग्रवाल के मैदान में उतरने और शालू के समर्थन की आड़ में विरोधियों द्वारा जो दुष्प्रचार की हवा फैलायी गई, उससे सुरेश गोयल को परेशानी हुई। स्थानीय राजनीति पर गहरी दखल रखने वाले जानकार लोग भी तय मान बैठे थे कि 19 का चुनावी रण बेहद टफ़ हो गया है। 

मगर मतदान से ऐन पहले लेंध्रा उपनाम से पहचान बना चुके सुनील कुमार अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश गोयल के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया, खुले तौर पर सुनील लेंध्रा के सुरेश गोयल के पक्ष में आते ही वार्ड नंबर 19 की चुनावी फ़िजां ने एकदम से करवट ले ली और देखते ही देखते सुरेश गोयल के पक्ष में ज़बरदस्त माहौल बन गया। ख़बर तो यहां तक आ रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी शालू अग्रवाल के बहुत से समर्थक भी सुनील लेंध्रा का नाम सुनकर सुरेश गोयल के पाले में बैकडोर से खड़े हो गये हैं। ग़ौरतलब है कि सुनील लेंध्रा अपने आप में एक शख़्सियत बन चुके हैं, जो राजनेता भले ही नहीं हैं पर स्थानीय और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी गहरी दखल है। मारवाड़ी समाज में भी ज़्यादातर लोग सुनील लेंध्रा पर अपना अटूट विश्वास रखते हैं। बहरहाल, वार्ड नंबर उन्नीस का माहौल एकतरफ़ा तो नहीं लेकिन काफी हद तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश गोयल के पक्ष में डायवर्ट हो चुका है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन