OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

जयंत तो जयंत है….ड्राई-फ्रूट्स के कनस्तर भी नहीं रोक पाये थे जयंत की जीत का रथ

शहर का वार्ड नंबर बारह, मतदाताओं के लिहाज़ से तक़रीबन तीन हज़ार की तादाद वाले इस वार्ड की पहचान रियासतकालीन रायगढ़ के दौर की है, इस वार्ड में सदियों पुरानी परंपराएं और मान्यताएं आज भी अपने जीवंत स्वरूप में दिखाई देती हैं। इस वार्ड की राजनीति का हमेशा कांग्रेस ने ही नेतृत्व किया है, बीते उन्नीस सौ चौरानबे से लेकर अब तक लगातार कांग्रेस के जयंत ठेठवार अपनी जीत दर्ज़ करते आ रहे हैं, पांच बार ख़ुद जयंत और एक बार उनकी पत्नि को इस वार्ड की जनता ने चुनकर निगम में अपना प्रतिनिधित्व करने भेजा है। सातवीं बार फिर जयंत चुनावी मैदान में हैं, पुरानी बस्ती बनियापारा सहित समूचे वार्ड क्षेत्र के लोगों ने चुनावी समर में जीत का आशीर्वाद लेने अपने दरवाज़े पर पहुंचे जयंत ठेठवार को माथे पर तिलक लगाकर, गले में फूलों की माला और थाल में सजी आरती उतारकर अपना आशीर्वाद भी दिया। बारह नंबर वार्ड में पुरानी बस्ती, गांजा चौक, पुराना सदर बाज़ार, बनियापारा, केवटापारा, बहिदार पारा, नाईपारा, सोनारपारा, केदार गली, दानीपारा का क्षेत्र आता है, बारह नंबर वार्ड से जयंत के सामने भाजपा के युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी नरेंद्र ठेठवार हैं। नरेंद्र ठेठवार को चुनाव में जीत दिलाने के लिए ख़ुद ओपी चौधरी ने मोर्चा संभाला है, बावज़ूद इसके शहर विकास को लेकर जयंत ठेठवार की अपनी मैच्योर सोच है, अब इतने साल से राजनीति कर रहे हैं तो सोच का मैच्योर होना स्वाभाविक है और फिर बीते पांच सालों तक बारह नंबर वार्ड के मतदाताओं ने निगम सभापति भी तो दिया है।

बहरहाल, जयंत ठेठवार को चुनाव में शिक़स्त देने के लिए 2019 में कुछ ख़ास क़िस्म के थैलीशाह लोगों ने मतदान से पहले थैली ढीली की थी और मतदान के दौरान ड्राई-फ्रूट्स के कनस्तर खोल दिये थे, मगर जयंत बड़ी शालीनता से चुनाव लड़े, जिसका नतीज़ा ये हुआ कि जयंत ने अच्छे ख़ासे व्होटों से जीतकर वार्ड का प्रतिनिधित्व किया। इस बार भी जयंत अपनी सधी हुई रणनीति और अपने विपक्षियों को भी साध लेने की ट्रिक के कारण मतदान के पहले तक मतदाताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बारह नंबर के मतदाताओं को इस बात का भरपूर इल्म है कि जयंत की सहजता सरलता उनके क्षेत्र के अलावा शहर के विकास के नज़रिए से भी सबसे मुफ़ीद है और स्थानीय-क्षेत्रीय राजनिति के साथ संतुलन बनाकर रखने वाले ऐसे मैच्योर शख़्स के हाथों में बागडोर थमानी चाहिए।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन