SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है साईबर जागरुकता रैप सांग, रायगढ़ साईबर टीम की “अभिनव” पहल

साइबर सुरक्षा पर आधारित रैप सॉन्ग “जागरूक हो जाओ” को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने सुना और पसंद किया है। प्रदेश में बढ़ते साइबर फ्रॉड रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जो कि 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा, इस अभियान के तहत् रायगढ़ पुलिस और हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन ने मिलकर जन जागरूकता के उद्देश्य से एक अनूठा रैप सॉन्ग “जागरूक हो जाओ” तैयार किया है, जिसे युवाओं के बीच तेज़ी से लोकप्रियता मिल रही है। बीते 14 अक्टूबर को इस रैप सॉन्ग का विमोचन बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने एक भव्य कार्यक्रम में किया था, इसके बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है, रिलीज़ के महज़ दो दिनों में इसे 1,31,000 से अधिक लोगों ने सुना और सराहा है। जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों ने इस गाने को वर्तमान समय के अनुसार बनाया गया बेहद आकर्षक और जागरूक सॉन्ग बताया है। वहीं देश और प्रदेश में कला से जुड़ी हस्तियों और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स ने भी इस सॉन्ग को न सिर्फ़ मनोरंजन वाला, बल्कि साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिहाज़ से भी कारगर बताया है, इस रैप सॉन्ग को डिजी रील्स एडं फिल्म प्रोडक्शन द्वारा तैयार किया गया है और इसे रायगढ़ पुलिस के ऑफ़ीशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। आप भी इस गाने को सुन सकते हैं और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। साईबर अपराधों से बचाव के लिए जन-जागरूकता फैलाने वाले इस रैप सांग को सुनने के लिए इंस्टाग्राम पर सर्च कर सकते हैं। पूरी तरह रायगढ़ में तैयार इस रैप सॉन्ग वीडियो को देखें, गाने की लिरीक्स सुनें, अपनी प्रतिक्रिया दें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साईबर टीम ने डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जागरुकता के लिहाज़ से साईबर सुबह की शुरूआत की है, जिसके तहत् हर रोज़ सुबह की पहली किरण के साथ लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर साईबर फ़्राड से बचाव के लिए अलग अलग जागरुकता मैसेज के साथ जेपीईजी इमेज की स्क्रीन मोबाईल फ़ोन पर पहुंचाई जाती है, रायगढ़ पुलिस के साईबर जागरुकता अभियान को स्थानीय और क्षेत्रीय मीडिया भी लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

  • Related Posts

    साईबर अपराधों की रोकथाम के लिए ज़रूरी है जागरुकता, पखवाड़े भर से जारी है रायगढ़ पुलिस का अभियान, हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

    ∆ शिविर में इलाज के साथ दी गई जागरूकता की दवाएं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत जिला पुलिस और हेल्पिंग हैंड्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन