OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

साईबर अपराधों की रोकथाम के लिए ज़रूरी है जागरुकता, पखवाड़े भर से जारी है रायगढ़ पुलिस का अभियान, हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

∆ शिविर में इलाज के साथ दी गई जागरूकता की दवाएं

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत जिला पुलिस और हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा ग्राम घघरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. दिलेश्वर पटेल और उनकी टीम ने बीपी-शुगर की जांच की और परामर्श के अनुसार ज़रूरतमंदों को निःशल्क दवाइयों का वितरण भी किया। दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल और डॉ. हितेश गवेल ने भी ग्रामीणों और बच्चों के दांतों तथा मसूडों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयाँ, दंत मंजन और मलहम प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में साईबर सेल प्रभारी डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने घघरा, मकरी, हलाहुली और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों को साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन फ़्राड की जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने इन महत्वपूर्ण जानकारियों और बचाव के उपायों पर प्रकाश भी डालते हुए बताया कि मोबाईल का इस्तेमाल करते समय किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, क्योंकि ये आपकी जानकारी चुराने के लिए हो सकते हैं। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्मों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि बैंक विवरण, पासवर्ड आदि साझा करने से बचें। अगर आपको किसी मित्र से अनजान संदेश मिलता है, तो उसे तुरंत खोलने से पहले जांचें कि क्या वह सच में आपके मित्र का है। अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें। अपने ऑनलाइन अकाउंट के लिए मज़बूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करें।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है साईबर जागरुकता रैप सांग, रायगढ़ साईबर टीम की “अभिनव” पहल

    साइबर सुरक्षा पर आधारित रैप सॉन्ग “जागरूक हो जाओ” को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो दिनों में एक लाख से अधिक लोगों ने सुना और पसंद किया है। प्रदेश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन