OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

NTPC की लारा परियोजना में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का हुआ गरिमामय समापन

प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रदान किया गया पुरस्कार

बीते अक्टूबर महीने की 30 तारीख़ से एनटीपीसी लारा में संचालित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का गरिमामय समापन 15 नवम्बर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि “सत्यनिष्ठा से कार्य करते हुए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, सभी को सत्य निष्ठा से कार्य करना है और अनैतिक कार्य नहीं करना है।”
एनटीपीसी लारा परियोजना में सतर्कता विभाग द्वारा बीते 28 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग की दिशा-निर्देशों के परिपालन में सभी वर्ग के समावेशी सहभागिता के साथ मनाया गया। इसी दौरान कर्मचारीगण, गृहिणियों, सहयोगियों, ग्रामीण विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए अलग अलग विषय की प्रतियोगिताएं, कर्मशाला, संगोष्ठी, सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों को आयोजित किया गया था। इन सभी वर्गों की प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को समापन समारोह में कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रेरिता महिला समिति और बाल भवन के बच्चों द्वारा इस साल की सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की उन्नति थीम पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया।
इस वर्ष अगस्त महीने की 16 तारीख़ से लेकर नवंबर महीने की 15 तारीख़ तक त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। अंतिम दिवस पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेरिता महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शर्मा, परियोजनि महाप्रबंधक रविशंकर, सतर्कता उप प्रबंधक हरिशंकर पटेल सहित प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी सदस्य और लारा परियोजना के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारत सरकार के उपक्रम NTPC से निकलने वाली फ़्लाई-ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग पर लगाम क्यों नहीं लगाता सत्तापक्ष द्वारा पोषित FATA रायगढ़

    रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के पास वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्रालय की अहम् ज़िम्मेदारी है, विकास के अपने दूरगामी विज़न के साथ उन्होंने तीनों ही विभागों के लिए व्यापक जनहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन