OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

RAGH में डॉ अहर्निश ने किया कूल्हे की हड्डी का जटिल मगर सफल ऑपरेशन

निजी क्षेत्र के विश्वसनीय चिकित्सा संस्थानों में से एक रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में एक ऐसे मरीज़ के कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ, जिनका बहुत कम उम्र में ही लगभग साढ़े सात फीट क़द बढ़ गया है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल के मुताबिक़ “ACROMEGALY एक विकार है, जो मरीज़ के शरीर में हार्मोन (जीएच) का स्तर बहुत ज़्यादा होने की वजह से सामने आता है। ऐसी स्थिति में हड्डियां, उपास्थि, शरीर के अंग, और दूसरे उत्तक बढ़ जाते हैं। यह एक दुर्लभ स्थिति है, जो ज़्यादातर मध्यम आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है, इस वजह से इनका क़द और शरीर बढ़ने लगता है।” डॉक्टर अहर्निश ने ये भी बताया कि “ऐसे किसी भी मरीज़ के कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर होने से रक्त संचार (सुचारू रूप से रक्त का शरीर में बहाव) होने में बहुत दिक्कत आती है और इसी वजह से आर्यन के ऑपरेशन में भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। तक़रीबन एक घंटे की ज़द्दोजहद के बाद आख़िरकार ऑपरेशन सफल रहा और मरीज़ अब अच्छी तरह से चल फिर रहा हैं। रायगढ़ मिनी माता चौक विश्वासगढ़ चर्च के पास निवासी संजय सिंग यादव के 22 वर्षीय बेटे आर्यन सिंह यादव का क़द लगभग साढ़े सात फीट है, आर्यन ने बताया कि “वो सुबह चक्रधरनगर क्षेत्र के कमला नेहरू पार्क में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिये गया था, जहां झूले से फ़िसल कर गिर जाने की वजह से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई, फिर उन्हें रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल ने उनकी गहन जांच कर ऑपरेशन की सलाह दी।” आर्यन के परिजनों का कहना है कि “इसके लिए हमे रायपुर या कहीं बाहर ले जाना पड़ता, लेकिन रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल के इलाज और ऑपरेशन की बदौलत ही हमारा बच्चा ठीक हो सका और हमें रायगढ़ से कहीं भी बाहर ले जाने की ज़रूरत नहीं पड़ी।”

  • Related Posts

    बेहतर परिणामों के साथ राजप्रिय हॉस्पिटल में संचालित हो रही गैस्ट्रो-एंटरोलाॅजी ओपीडी : विशेषज्ञ चिकित्सक बुबुन पटेल की सेवाओं का मिल रहा लाभ

    रायगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित निजी चिकित्सा संस्थान “राजप्रिय हॉस्पिटल” में पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बुबुन कुमार पटेल, DM Gastroenterology की ओपीडी शुरू होना समूचे के…

    घरघोड़ा अंचल के ढोरम में एकल अभियान का निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 82 ज़रूरतमंद मरीज़ों को मिला सीधा लाभ

    एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़, भाग उत्तर छत्तीसगढ़, अंचल रायगढ़ और संच घरघोड़ा के अंतर्गत ढोरम गांव में निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन