OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

हिंडाल्को ने नवसृजन एनजीओ के साथ मिलकर शुरू किया मिशन आरोग्यदीप का तीसरा चरण : तमनार की बालजोर कोल माईंस में यूनिट हेड ने किया औपचारिक उद्घाटन

रायगढ़ जिले तमनार अंतर्गत बालजोर में संचालित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गारे पेलमा IV/4 कोल माइंस के सामाजिक उत्तरदायित्व यानि CSR द्वारा प्रायोजित एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से 9 गांवों में चलाए जा रही स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला “आरोग्य दीप 3.0” अभियान का बीते 21 सितंबर सोमवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बलजोर कार्यालय के सभा कक्ष “ज्ञान सरोवर” में संपन्न हुआ, इस दौरान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे पेलमा के यूनिट हेड राजीव कुमार की बतौर मुख्य अतिथि गरिमामय मौजूदगी रही। इसी कार्यक्रम में  हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के माइंस मैनेजर अभय कुमार शर्मा, एडमिन हेड शमसुल हुडा, हिंडाल्को CSR प्रमुख श्रीमती रंजना नाग, हिंडाल्को के विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सभी 9 गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक, मितानिन प्रशिक्षक, बिहान के CRP एवं केडर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत भगवान धन्वन्तरी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना से हुई, इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से भावभीना स्वागत किया गया। कार्यक्रम की आवश्यकता और रूपरेखा के विषय में श्रीमती रंजना नाग ने सारगर्भित जानकारी देते हुए बताया कि “वर्तमान समय में लोगों में बढ़ रही एंजायटी के कारण उत्पन्न मानसिक अस्वस्थता के मद्देनजर “आरोग्य दीप 3.0″ में मानसिक स्वास्थ्य को भी जोड़ा गया गया।” शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में चेतना जागृत करने लगातार सक्रिय प्रतिबद्ध स्वयंसेवी संस्था *नवसृजन” के सचिव दुर्गा शंकर नायक द्वारा पीपीटी के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में मिली सफलता और इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा का ज़िक्र करते हुए हुए मानसिक स्वास्थ्य को जोड़ने की आवश्यकता के बारे में भी बताया गया। इसी क्रम में आगे उन्होंने जानकारी दी कि “इस वर्ष 9 सामान्य स्वास्थ्य शिविर, 9 विशेष स्वास्थ्य शिविर (नेत्र एवं दंत रोग), 3 विशेष स्वास्थ्य शिविर (स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, चर्म रोग और औषधी विशेषज्ञ), 3 विशेष स्वास्थ्य शिविर (मनोरोग) को मिलाकर कुल 24 शिविरों के अलावा 22 स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ ही 15 मानसिक स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने हिंडाल्को द्वारा CSR के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों को ख़ासतौर पर रेखांकित करते हुए कहा कि “इस क्षेत्र में लोगों के घर तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ही इस कार्यक्रम को शुरू किया गया, जो विगत 2 वर्षों से सफलता पूर्वक संचालित हुआ है, मुझे पूरा भरोसा है कि इस वर्ष हम सबके सहयोग से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत कोडकेल की सरपंच श्रीमति चंद्रावती सिदार ने कहा कि “पहले हमें 50 किलोमीटर दूर जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता था, लेकिन हिंडाल्को के “आरोग्य दीप” कार्यक्रम से हमें हमारे गांव में ही विशेषज्ञ डाक्टरों से निःशुल्क परामर्श के साथ ही दवाइयां और चश्में प्राप्त हो जाते है, जो हमारे लिए सीधेतौर पर लाभदायक है, इससे गांव के लोगों को आने जाने, डॉक्टर की फीस के साथ साथ दवाइयों का भी निःशुल्क लाभ मिलता है।”

इस वर्ष “आरोग्य दीप 3.0” को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये सभी लोग कृत संकल्पित हुए, कार्यक्रम में लालपुर की सरपंच प्रतिनिधि श्रीमती गुरवारी भगत, PRP श्रीमती सुनीता पैकरा, हिंडाल्को से नीलकंठ पटेल, आँचल चौहान, मनोज बेहरा, राजेश प्रधान के साथ साथ कार्यक्रम को संपादित करने वाली सहयोगी संस्था “नव सृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति रायगढ़” के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष किशोर पटनायक, सचिव दुर्गा शंकर नायक, फील्ड एनिमेटर श्रीमती भंजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार, श्रीमती चंद्रावती राठिया की भी ख़ास मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवा हाॅस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर ने पूरा किया स्थापना के 10 वर्षों का सफ़र

    4 बेड के डे-केयर सेंटर से शुरू होकर 30 बेड का अस्पताल बना, जल्द 50 बेड के साथ होगा विस्तार: डाॅ. शलभ अग्रवाल रायगढ़ शहर के जूटमिल रोड,ओवर ब्रिज के…

    बेहतर परिणामों के साथ राजप्रिय हॉस्पिटल में संचालित हो रही गैस्ट्रो-एंटरोलाॅजी ओपीडी : विशेषज्ञ चिकित्सक बुबुन पटेल की सेवाओं का मिल रहा लाभ

    रायगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित निजी चिकित्सा संस्थान “राजप्रिय हॉस्पिटल” में पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बुबुन कुमार पटेल, DM Gastroenterology की ओपीडी शुरू होना समूचे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन