OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

केलो विहार में डामरीकरण के लिए ख़तरा बना सड़क में बहता नाली का बहता गंदा पानी

लंबे समय से ख़राब शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए विधायक और केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से क़वायद तेज़ हो चुकी है, शहर के अलग अलग क्षेत्रों में सड़कों के डामरीकरण का काम गुणवत्ता के साथ होता हुआ देखा जा सकता है। केलो विहार से जगन्नाथपुरम कॉलोनी तक की सड़क के लिए भी डामरीकरण का बहुप्रतीक्षित काम शुरू हो गया है, जिससे इस क्षेत्र के बाशिंदे काफ़ी राहत महसूस करने लगे हैं, मगर सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण इसी क्षेत्र के निवासी उमाशंकर पटेल और रमेश कुमार बेहरा घर के सामने सड़क पर घर का गंदा पानी खुले में लंबे समय से बहाया जाता रहा है, सड़क डामरीकरण से पहले भी तक़रीबन ऐसे ही हालात बने हुए हैं। इन हालातों में सड़क पर गंदे पानी के रूप में बह रही गंदगी ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए ख़तरा तो पैदा कर ही दिया है, डामरीकरण के बाद सड़क के भविष्य पर भी सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि बीटी सड़क का दुश्मन पानी होता है और अवैध नालियों का गंदा पानी सड़क में बहता रहेगा, तो गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और डामर सड़क बनने के बाद निश्चित रूप से उखड़ने भी लगेगी। बेहतर होगा कि सड़क डामरीकरण से पहले या तो उमाशंकर पटेल और रमेश कुमार बेहरा जी के घर के पास गंदे पानी की निकासी के लिए निगम द्वारा नाली बना दी जाये या फिर जब तक नाली नहीं बन जाती तब तक इन घरों में सोक-पिट बनाने के लिए मकान मालिक को साफ़तौर पर कहा जाये। जब तक ऐसा नहीं करेंगे डामरीकरण के बाद सड़क के भविष्य पर अनिश्चितता बनी रहेगी जिससे व्यापक तौर पर जनहित भी प्रभावित होगा।

  • Related Posts

    गुणवत्तापूर्ण विकास की प्रतिबद्ध कोशिशों पर बट्टा लगा रही ठेका कंपनी

    केलो विहार से जगन्नाथपुरम कॉलोनी तक सड़क डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है, मगर एक तरफ़ जहां सड़क किनारे नाली नही होने के कारण रमेश बेहरा और उमाशंकर पटेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन