केलो विहार से जगन्नाथपुरम कॉलोनी तक सड़क डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है, मगर एक तरफ़ जहां सड़क किनारे नाली नही होने के कारण रमेश बेहरा और उमाशंकर पटेल के घर के सामने सड़क पर घर का गंदा पानी बहता रहता है, वहीं दूसरी तरफ़ सड़क डामरीकरण के कार्य में संबंधित ठेका कंपनी की लापरवाहियां भी सामने आने लगी हैं, जिससे सड़क डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती दिखाई देने लगी है। बीते मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात जब इस इलाक़े में सड़क डामरीकरण शुरू हुआ तो निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी द्वारा सड़क से धूल की रत्तीभर भी सफ़ाई नहीं की गई, इस ख़बर के साथ अटैच वीडियो में धूल की मोटी परत के बीच किये जा रहे सड़क डामरीकरण कार्य को साफ़तौर पर देखा जा सकता है।
सड़क डामरीकरण कार्य में लगी ठेका कंपनी को निगम प्रशासन द्वारा लापरवाहियां बरतने की सख़्त हिदायत देने की ज़रूरत है, वर्ना स्थानीय विधायक और मंत्री ओपी चौधरी की गुणवत्तापूर्ण विकास की प्रतिबद्ध कोशिशों पर ग्रहण लग जायेगा।




































