OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

परंपरा के पचीस बरस….यहां अखंड रामायण पाठ से होती है मौजूदा अंगरेज़ी साल की बिदाई और नये साल का स्वागत

सामूहिक सहभागिता की मज़बूत मिसाल है किरोड़ीमल कॉलोनी का यह आयोजन

हर साल की तरह इस साल भी एकतिस दिसंबर मंगलवार की सुबह से शहर के किरोड़ीमल काॅलोनी में श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ आयोजित किया गया है, इस साल का आयोजन इसलिए ख़ास है क्योंकि ये आयोजन का 25 वां वर्ष है और सबसे ख़ास बात कि मंगलवार के दिन ही इस साल अखंड रामायण शुरू हो रही है। जब जब ये आयोजन हर‌ वर्ग की उत्साहजनक सहभागिता से शुरू होता है तो ब्रह्मलीन व्हीएन पांडेय सर, ब्रह्मलीन शुक्ला सर, ब्रह्मलीन पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल सहित किरोड़ीमल कॉलोनी के वो तमाम लोग जझरूर याद आते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं या जो लोग किसी दूसरे बड़े शहर या देश में रह रहे हैं, ऐसा इसलिए भी क्योंकि 25 साल पहले सामूहिक सहभागिता वाले इस धार्मिक आयोजन को शुरू करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

इस आयोजन के दौरान काॅलोनी के हनुमान मंदिर में विशेष पूजन हवन का दौर दो दिनों तक लगातार चलता है, शहर के साथ ही साथ आसपास के गांवों की संगीत मण्डलियां आयोजन स्थल पहुंचकर रामचरित मानस के अखण्ड पाठ में शामिल हुईं, 25 वर्षों से किरोड़ीमल काॅलोनी में हर अंगरेज़ी साल के आख़री दिन यानि इकतिस दिसंबर को रामचरित मानस के अखण्ड पाठ की शुरुआत होती है और नये साल के पहले दिन एक जनवरी को समापन होता है, आयोजन के दौरान हनुमान जी के विशेष पूजन हवन के साथ आरती होती है और इस पूरी पूजन विधी में किरोड़ीमल काॅलोनी ही नहीं आसपास से भी लोग शामिल होते हैं। किरोड़ीमल काॅलोनी में सामूहिक अखण्ड रामायण पाठ की परंपरा बन चुके इस आध्यात्मिक आयोजन में बच्चों और महिलाओं की विशेष भागीदारी रहती है, पूजन आरती और अखंड रामायण के बीच ही मोहल्लेवासियों के लिए भंडारे की व्यवस्था होती है, जिसमें सभी लोग श्रद्धा के साथ शामिल होकर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं, अच्छी बात ये है कि कालोनी के युवाओं ने उद्दंडता भरे माहौल से दूर रहकर ऐसे आध्यात्मिक आयोजन से ख़ुद को जोड़े रखा है, उम्मीद की जा रही है कि आने वाली पीढ़ी भी इस आयोजन को विरासत मानकर आगे बढ़ायेगी। बहरहाल, इस साल का आयोजन पूरे वैभव और गरिमा के साथ शुरू हो चुका है। चौबीस घंटे तक अनवरत पूजन हवन में विजय सांवड़िया की भूमिका हमेशा उल्लेखनीय रहती है।

  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन