OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने 2022 में कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर को संगीत साधना के लिए चक्रधर सम्मान से नवाज़ा था। वेदमणि सिंह ठाकुर अपना तख़ल्लुस यानि उपनाम “बेदम” लिखते थे, उनकी कई रचनाएं स्थानीय और क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रही हैं। कलागुरू वेदमणि सिंह बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे, लंबे सघन ईलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर को वर्ष 2019 में पहला “भवानी शंकर मुखर्जी स्मृति कला सम्मान” भी प्रदान किया गया था। रायगढ़ की संपूर्ण कला बिरादरी वेदमणि सिंह ठाकुर का भरपूर सम्मान करती है, रायगढ़ इप्टा के साथ तो उनके रिश्ते अभिभावक तुल्य रहे हैं। इप्टा के नाटकों को देखकर उसकी समीक्षा भी उनके द्वारा समय समय पर की जाती रही है। वेदमणि सिंह ठाकुर ने लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय को अपने दिवंगत पिता जगदीश सिंह दीन “मृदंगार्जुन” की विरासत के तौर पर ना केवल सहेजा संभाला बल्कि इस संस्थान से हज़ारों बच्चों युवाओं को शास्त्रीय संगीत की तालीम दी। उनके द्वारा प्रशिक्षित तमाम शिष्य देश दुनिया में संगीत साधना के ज़रिए नाम कमा रहे हैं। उन्हीं के शिष्यों में से कुछ ने रायगढ़ में संगीत शिक्षा के अलग अलग संस्थान संचालित कर लिये हैं, इन संस्थानों से भी बड़ी तादाद में बच्चे और युवा शास्त्रीय संगीत की परंपरागत शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर का नाम रायगढ़ में चक्रधर समारोह की नींव रखने वालों में लिया जाता है। आज उनके निधन से रायगढ़ ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की समूची कला बिरादरी को अपूर्णीय क्षति हुई है। रायगढ़ के संदर्भ में अगर देखें तो शास्त्रीय संगीत की परंपरागत शिक्षा के लिहाज़ से एक समृद्ध युग का अंत हो गया है, कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर के निधन के बाद जो शून्य निर्मित हुआ है, उसकी भरपाई असंभव है। रायगढ़ इप्टा परिवार अपने अभिभावकतुल्य कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। इस दुःख की घड़ी में रायगढ़ इप्टा के सभी साथी कलागुरू के परिवार के साथ है।

  • Related Posts

    कलागुरू वेदमणि सिंह की स्मृति में जयंति पर कला उत्सव का आयोजन, 13 मार्च को तीन सत्रों में होंगे गीत-संगीत-नृत्य और साहित्य के आयोजन

    छत्तीसगढ सरकार के बेहद प्रतिष्ठित चक्रधर सम्मान से नवाजे गये कलागरू ठाकुर वेदमणि सिंह की स्मृति में आगामी 13 मार्च शुक्रवार को किरोड़ीमल छत्तीसगढ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (पाॅलिटेक्निक) ऑडिटोरियम में…

    कहानीबाज़ थियेटर सोसायटी के 15 दिवसीय रंग शिविर का गरिमामय समापन, गीत संगीत नृत्य और नाटक की हुई शानदार प्रस्तुति, ख़ूब सराहना भी मिली

    5 अक्टूबर रविवार की शाम ग्रैंड मॉल के पांचवें माले में संचालित द मसल्स फैक्टरी जिम का योगा ज़ुम्बा हॉल एक बार फिर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का गवाह बना। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन