SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

तो क्या कांग्रेस भाजपा का समीकरण बिगाड़ पायेंगे जेठूराम मनहर…कांग्रेस से जानकी, भाजपा से जीवर्धन के अलावा थर्ड फ्रंट से सिरिल और आप से रूसेन भी हैं प्रत्याशी

मौजूदा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी अपनी सूची लगभग जारी कर दी है, अगर कहीं सूची जारी करने का काम बचा रह गया है, तो संभवतः सोमवार तक सारा खेल बेपर्दा हो ही जाना है। रायगढ़ नगर निगम की अगर बात करें तो तीसरे मोर्चे (आशीर्वाद पैनल) ने इंजीनियर सिरिल को अपना महापौर प्रत्याशी घोषित किया है, इसी के साथ उन्होंने अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। इंजीनियर सिरिल कुमार इससे पहले के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे।

ख़बरें आ रही हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी ने इंडिया सीएसआर के डायरेक्टर रूसेन कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, इससे पहले रूसेन जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जन संपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल की ब्रांडिंग में सबसे बड़ा योगदान रहा है। अब अपनी कंपनी इंडिया सीएसआर के जरिए देश भर के कारपोरेट्स में रूसेन कुमार ने बड़ी पहचान बना ली है।

प्रदेश की सत्ता में काबिज़ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की दोपहर सभी नगर‌ निगमों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसके मुताबिक़ रायगढ़ से अपने ज़मीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। टिकट का ऐलान होते ही भाजपा की तरफ़ से जीवर्धन के चायवाला होने की बात पूरे दमखम के साथ प्रचारित की जा रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि बाजीरावपारा स्थित विश्वासगढ़ चर्च की दीवार से लगकर जीवर्धन की चाय पान मसाला कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। हालांकि इन सबके बीच सबसे बड़ी बात ये है कि जीवर्धन पूर्व पार्षद के अलावा संगठन के पदों पर काम करते हुए भाजपा का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा है।

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी रविवार की देर रात महापौर के अलावा नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। रायगढ़ नगर निगम से श्रीमती जानकी काटजू को ही टिकट दी गई है, चूंकि महापौर रहते हुए जानकी काटजू का पूरे पांच साल जनता से सीधा संपर्क और संवाद रहा है, इसलिए उन्हें एक मज़बूत प्रत्याशी माना जा रहा है। हालांकि बिखराव और गुटबाज़ी के भंवर में फंसी रायगढ़ कांग्रेस जानकी काटजू के लिए कितना दम दिखा पाती है, ये तस्वीर तो आने वाले दिनों में ही साफ़ हो पायेगी।

इधर नगर निगम के चुनाव में पूर्व महापौर जेठूराम मनहर कांग्रेस भाजपा का समीकरण बिगाड़ पायेंगे, इस बात की चर्चा भी सरगर्मी के साथ हो चली है। ग़ौरतलब है कि जेठूराम मनहर ने कुछ माह पहले कांग्रेस से ख़ुद को अलग कर लिया था और तभी से उन्होंने अपनी मेयर चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी थी। रायगढ़ नगर निगम गठन के बाद जेठूराम मनहर कांग्रेस के पहले महापौर बने थे और उनका यह कार्यकाल पूरी तरह बेदाग़ रहा है, लिहाज़ा रायगढ़ की जनता के बीच जेठूराम मनहर एक भरोसेमंद जाना पहचाना नाम बन चुका है। जेठूराम मनहर ने अपना नामांकन पत्र ख़रीद लिया था, संभावना है कि नामांकन दाख़िल भी करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे, ऐसे में बड़ा नुकसान कांग्रेस को होता हुआ दिखाई देगा। ख़बर है कि जेठूराम मनहर को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने कोशिशें तेज़ कर दी हैं।

बहरहाल, नामांकन दाख़िले और नाम वापसी के बाद ही असल तस्वीर साफ़ हो पायेगी, तब तक क़यासों का दौर जारी ही रहने वाला है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन