SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

तोलमा थोपापारा में निकोलस टोप्पो परिवार पर गांव के ही दर्ज़नभर लोगों द्वारा सुनियोजित हमला,आग के हवाले कर दिया ट्रैक्टर, लैलूंगा थाने में मामला दर्ज़

बीते दस जून मंगलवार की दोपहर तक़रीबन तीन बजे लैलूंगा थानाक्षेत्र के तोलमा थोपापारा से घातक हथियारबंद तक़रीबन दर्ज़नभर लोगों द्वारा अपनी ज़मीन में ट्रेक्टर से जोताई बोवाई कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला किये जाने की ख़बर निकलकर आई है, घटना के पीड़ित पक्ष से निकोलस टोप्पो, जॉनसन टोप्पो, निराली टोप्पो और नवियुस टोप्पो को चोटें भी आई हैं। लैलूंगा थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों बीडीसी तोलमा अब्राहम टोप्पो, पादरी/पास्टर आमोश टोप्पो, इग्नेश टोप्पो, अरुण टोप्पो, अभिशय टोप्पो, सिलास टोप्पो के ख़िलाफ़ बीएनएस की अलग अलग धाराओं के तहत् मामला दर्ज़ कर लिया है, घायलों का रायगढ़ के अस्पताल में ईलाज जारी है।

दरअसल यह पूरा मामला तोलमा थोपापारा की खसरा नंबर 990 की 5.7600 हेक्टेयर यानि तक़रीबन 14 एकड़ कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है जिसका सीमांकन 2024 में करवाया गया था, इस ख़सरा नंबर की भूमि निकोलस टोप्पो पिता बघे, तोलमा, तसहील मुकडेगा के नाम भू-अभिलेखों में दर्ज़ है, बावजूद इसके गांव के ही बीडीसी अब्राहम टोप्पो, इनोश टोप्पो, अरुण टोप्पो, अभिशय टोप्पो द्वारा तक़रीबन दर्ज़न भर घातक धारदार हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर भूस्वामी निकोलस टोप्पो के परिवार के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई और जोताई बोवाई कार्य में लगे ट्रैक्टर को पैरा का ढेर बनाकर पेट्रोल डीज़ल की मदद से जला दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिक़ायत के आधार पर दर्ज़ एफ़आईआर के तहत् आरोपियों की धरपकड़ नहीं की जा सकी है, लिहाज़ा पीड़ित पक्ष न्याय की आस में संवेदनशील पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धर्मजयगढ़ के पास गुहार लगाने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    पहले घर में आग लगाई, पत्नी बेटे का गला रेंता फिर ख़ुद ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश

    हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में बेटे और पत्नी का गला रेंतकर ख़ुद की गर्दन काटने वाले शख़्स ने दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने…

    कबाड़ के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का कहर, कोतवाली और जूटमिल थानाक्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई

    ● बदनामशुदा तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन ज़ब्त ग़ुज़रे मंगलवार को कोतवाली और जूटमिल थानाक्षेत्र अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन