SHALBH AGRWAL ADD
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

कबाड़ के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का कहर, कोतवाली और जूटमिल थानाक्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई

बदनामशुदा तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन ज़ब्त

ग़ुज़रे मंगलवार को कोतवाली और जूटमिल थानाक्षेत्र अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया, पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ओडीशा रोड में गढ़उमरिया, इंदिरानगर में जोगीडीपा और लाखा गांव के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई।
जूटमिल पुलिस के साथ अधिकारियों ने ओडीशा रोड से लगे गढउमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में छापा मारा, तो दो प्राइवेट गार्ड मिले, गार्ड ने गोदाम को नाज़िम अली का होना बताया, गोदाम परिसर के पास खड़े दो ट्रेलर में स्पंज आयरन (पायलट गोली), दो माज़दा वाहन तथा 6 ट्रक (फुल डाला) में अलग अलग क़िस्म के स्क्रेप लोड मिले। गोदाम में मौजूद व्यक्तियों ने वाहनों में लोड स्क्रैप के संबंध में कोई संतोषजनख जवाब नहीं दिया, लिहाज़ा जूटमिल पुलिस ने 10 वाहनों को तक़रीबन 200 टन कबाड़ के साथ क़ब्ज़े में लेकर पुलिस लाइन लाकर खड़ी किया गया है, संबंधित वाहन मालिक को दस्तावेज़ों के साथ तलब किया गया है, वहीं गोदाम संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है ।
अवैध कबाड़ के ख़िलाफ़ कोतवाली पुलिस ने भी इंदिरानगर जोगीडीपा स्थित मोहम्मद आरिफ़ के कबाड़ गोदाम में छापेमारी की, इस दौरान मोहम्मद आरिफ़ मौजूद था। गोदाम के पास खड़ी एक पिकअप वाहन में स्क्रैप मिला, वाहन में ड्राइवर पिंटू यादव बैठा था, कबाड़ के संबंध में मोहम्मद आरिफ़ तथा ड्राइवर पिंटू यादव द्वारा कोई  तसल्लीभरा जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने कबाड़ के साथ पिकअप वाहन को जप्त कर लिया, जप्त अवैध कबाड़ का वजन तक़रीबन डेढ़ टन है, कबाड़ गोदाम संचालक मोहम्मद आरिफ़ और वाहन चालक पिंटू यादव पर धारा 35(1)(E) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है ।
कोतवाली पुलिस ने अगली कार्रवाई रायगढ़-पूंजीपथरा रोड में लाखा स्थित कबाड़ गोदाम में की, जहां मौजूद मिले कर्मचारी ने गोदाम को सत्येंद्र विश्वकर्मा का होना बताया, फ़िलहाल सत्येंद्र विश्वकर्मा फ़रार है, पुलिस ने गोदाम पर नोटिस चस्पा कर कबाड़ गोदाम से क़रीब अढ़ाई टन कबाड़ ज़ब्त किया है।
गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेज़ों सहित थाने तलब किया गया है। नोटिस की समयावधि में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    तोलमा थोपापारा में निकोलस टोप्पो परिवार पर गांव के ही दर्ज़नभर लोगों द्वारा सुनियोजित हमला,आग के हवाले कर दिया ट्रैक्टर, लैलूंगा थाने में मामला दर्ज़

    बीते दस जून मंगलवार की दोपहर तक़रीबन तीन बजे लैलूंगा थानाक्षेत्र के तोलमा थोपापारा से घातक हथियारबंद तक़रीबन दर्ज़नभर लोगों द्वारा अपनी ज़मीन में ट्रेक्टर से जोताई बोवाई कर रहे…

    पहले घर में आग लगाई, पत्नी बेटे का गला रेंता फिर ख़ुद ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश

    हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में बेटे और पत्नी का गला रेंतकर ख़ुद की गर्दन काटने वाले शख़्स ने दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन