OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

महाजेंको के एमडीओ अडानी और सरकार के ख़िलाफ़ युवक कांग्रेस नेता राकेश पांडेय का हल्ला बोल, ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी

पिछले दिनों मुड़ागाँव में बर्बरता और तानाशाहीपूर्वक महाजेंको के एमडीओ अडानी समूह ने जिला प्रशासन की आड़ में पेड़ो की निर्मम कटाई कर दी और विरोध करने पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार सहित ग्रामीणों को बलपूर्वक गिरफ़्तार किया गया, जैसे ही यह सूचना कांग्रेस नेताओं को लगी, उसमें प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय अपने साथियों के साथ मौक़े पर पहुंचे और विरोध में शामिल हुए,अगले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल के साथ उस कटाई क्षेत्र का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में प्रशासन ने महाजेंको के एमडीओ अडानी के दबाव में ना तो पेशा कानून का पालन किया, ना ही ग्राम सभा की सहमति ली, गुंडागर्दी के साथ अडानी के एजेंटों ने बेरहमी से जंगल कटाई का काम किया और हज़ारों पेड़ो को नष्ट कर दिया, इसी घटना के बाद युवक कांग्रेस नेता राकेश पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए चेताया और प्रदर्शन करके ज्ञापन देने की बात कही। सोमवार की दोपहर राकेश पाण्डेय ने दल बल के साथ रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंचकर अडानी और जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा साथ ही स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम दिया है कि “रायगढ़ जिला प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है, उसके बावजूद विष्णु सरकार जब से बनी है तब से जन सुनवाई पर जन सुनवाई और छत्तीसगढ़ के जंगलों को अडानी को बेचने का काम कर रही है, लेकिन हम रायगढ़ को अडानी को लूटने नहीं देंगे और इसका जोरदार विरोध होगा।”

राकेश पाण्डेय ने आगामी दिनों में रायगढ़ में अडानी समूह के ऑफ़िस का घेराव करने की बात भी कही है। सोमवार के विरोध प्रदर्शन ज्ञापन कार्यक्रम में लैलूंगा विधानसभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभात पटनायक, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ़ हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, महामंत्री तरुण गोयल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, शाक़िब अनवर, अभिषेक शर्मा, जग्गू ठाकुर,आरिफ़ अहमद, गौरव साव, संदीप पाण्डेय, मनीष ओझा, बलराम गोंड, आदेश कश्यप, आरिफ़ नियारिया सहित कई कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन