OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

एक बार फिर गौरवान्वित हुई अंचल की प्रतिबद्ध पत्रकारिता : हेमंत थवाईत को संभागीय अधिमान्यता समिति में मिली जगह, अनिल रतेरिया बने राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार

वैसे तो आज के दौर की सुविधासंपन्न पत्रकारिता के बदलते स्वरूप ने पत्रकारिता को आम आदमी से दूर पत्रकार के लिए अर्थोपार्जन का स्वकेन्द्रित जरिया बना दिया है, फिर भी पुराने दौर के तमाम ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने समय के साथ क़दमताल तो किया लेकिन पेशे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का दामन नहीं छोड़ा, यही कारण है कि ऐसे पत्रकार आज सार्वजनिक स्वीकार्यता के लिहाज़ से शीर्ष पर हैं। रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी में दो ऐसे शख़्स हैं जिन्होंने हवा हवाई की ब औरजाय अपनी जड़ों से जुड़कर पत्रकारिता अभावों के दौर से लेकर अब तक के तक़नीकी विकास के दौर में कर रहे हैं। रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी के लिए विषम हालातों में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाले हेमंत थवाईत को छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर संभाग की अधिमान्यता चयन समिति में बतौर सदस्य जगह दी है, जिसकी जानकारी हाल ही के दिनों में सार्वजनिक हुई, हेमंत ने कम उम्र में ही दैनिक समाचार पत्र का संपादन शुरू कर दिया था और आज सबसे अधिक प्रसार और पाठक संख्या के साथ अंचल में केलो प्रवाह पाठकों की पहली पसंद बना हुआ है, हेमंत थवाईत 2021 से रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर रहते हुए पत्रकार बिरादरी के हितों को सर्वोपरि मानकर सांगठनिक मज़बूती बनाकर रखे हुए हैं। हेमंत वथाईत को संभागीय अधिमान्यता समिति में शामिल किये जाने से रायगढ़ शहर ही नहीं समूचे अंचल की पत्रकार बिरादरी ख़ुश और गौरवान्वित है साथ ही राज्य सरकार के प्रति आभार जता रही है। ग़ौरतलब है कि रायगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी और विजय केड़िया भी संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य रह चुके हैं।

रायगढ़ के ही वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्तरीय अधिमान्यता से नवाज़ा है, जो कि रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी के लिए ख़ुश होने की दूसरी बड़ी वजह है। यहां बताना ज़रूरी है कि 80 के दशक में रायगढ़ संदेश के लिए सिटी रिपोर्टर की ज़िम्मेदारी के साथ गुरूदेव काश्यप चौबे के सान्निध्य में फ़ील्ड की सक्रिय पत्रकारिता शुरू करने वाले अनिल रतेरिया ने अपनी ज़िंदगी में तमाम उतार चढ़ाव देखे, लेकिन पत्रकारिता में सक्रियता का दामन नहीं छोड़ा, वे रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, आज उम्र के लिहाज़ से वरिष्ठता के चरम पर पहुंचते जा रहे अनिल रतेरिया पूरी ऊर्जा के साथ अपने स्वयं के डिज़ीटल समाचार माध्यम “TOP NEWS” में सक्रिय हैं और ख़बर है कि अपने भरोसेमंद सहयोगियों के साथ बहुत जल्द अत्याधुनिक PODCAST STUDIO की शुरूआत करने जा रहे हैं। अनिल रतेरिया को राज्य स्तरीय अधिमान्यता मिलने से रायगढ़ अंचल के पत्रकारों में ख़ुशी देखी जा रही है।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन