SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

दशकों पुराने रजिस्ट्री पेपर में तालाब बताया मगर अब कैसे ग़ायब हो गया तालाब? वार्ड नंबर 40 के मामले में सामने आ रही सत्तापक्ष के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाराज़गी

शहर में एक तरफ़ जहां तालाबों को संरक्षित करनेऔर सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों के प्रोजेक्ट्स लाये जा रहे हैं, वहीं शहर के ही कुछ हिस्सों में दशकों से अस्तित्व में रहे तालाबों को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ी बेरहमी से पाटा जा रहा है। कोतरा रोड चूना भट्टा के सामने वार्ड नंबर 40 में एक तालाब हुआ करता है, जिसके चारों तरफ़ मेढ़ में बड़े पेड़ भी लगे हुए थे, ऐसा बताया जा रहा है कि भूस्वामी ठाकुर टीकम सिंह और ठाकुर चंद्रमणी सिंह के हस्ताक्षर वाले 1965 के रजिस्ट्री पेपर में खसरा नंबर 194/2 के पास तालाब दर्ज़ है, मगर अब राजस्व अभिलेखों में तालाब का ज़िक्र नहीं है और इसी का लाभ तक़रीबन तीन एकड़ के एक चक में तालाब को जोड़ने के लिए उठा लिया गया, ख़बर है कि इस बड़े भूखंड में रियल एस्टेट का बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है, जिसके लिए ना केवल तालाब को पाट दिया गया है बल्कि बड़े पैमाने पर हरे भरे पेड़ों को भी बेरहमी से काट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय नेता रवेन्दर सिंह भाटिया, अनुपम पाल, पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि अरुण देवांगन गुरूजी सहित मोहल्ले के लोगों ने तालाब पाटने और पेड़ों के काटने का विरोध दर्ज़ कराया गया, इन्हीं के द्वारा एसडीएम तहसीलदार तक मामला पहुंचाया गया, तहसीलदार ने राजस्व की टीम भेजकर जांच कराई तो पता चला कि आज की स्थिति में राजस्व रिकार्ड के आधार पर उस जगह तालाब का कोई अस्तित्व नहीं है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बाशिंदों के द्वारा ये सवाल उठाया जा रहा है कि पुरानी रजिस्ट्री में तो तालाब का उल्लेख है तो फिर तालाब को आज के राजस्व रिकार्ड में कैसे ग़ायब कर दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में बड़े पैमाने पर नाराज़गी इसलिए भी सामने आ रही है क्योंकि तालाब पाटे जाने के बाद बारिश का पानी विकास नगर गली नंबर 3 के किनारे बने रिहायशी मकानों में घुस रहा है, लोग काफी परेशान हैं। ग़ौरतलब है कि डबरी तालाब को पाटकर तैयार किये जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में जिस बिल्डर का नाम सामने आ रहा है उसने इससे पहले शहर में दो तीन प्रोजेक्ट लाये थे, जो काफी विवादित भी रहे हैं। बहरहाल, मोहल्लेवासियों और भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई जा रही है कि प्रश्नाधीन भूखंड के मौजूदा और 1965 के पुराने स्टेटस की दोबारा जांच कराई जाये, जिससे ये पता चल सके कि राजस्व अभिलेखों में की गई छेड़छाड़ की संभावना सच के कितने क़रीब है। वहीं अपेक्षा ये भी की गई है कि भविष्य में इस जगह से बड़ और पीपल के बेहद पुराने पेड़ों को काटने की अनुमति बिलकुल भी ना दी जाये।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 27 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन