OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

आशा प्रशामक गृह और अंबेडकर कॉलोनी पहुंचकर लीनेस क्लब सेवांजलि सदस्यों ने बांटी ख़ुशियां, बुज़ुर्ग और बच्चे को भेंट किया उपहार

लीनेस क्लब रायगढ़ “सेवांजली” के सेवाभावी सदस्यों द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे संतु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्चयंतु, मां कश्चित दुःख भागभवेत” की पावन भावना रखते हुए क्लब के सभी सदस्य  निराश्रित, नि:शक्तजन, वृद्धजन कल्याण के लिए संचालित आश्रम आशा प्रशामक गृह पहुंचे, जहां हॉस्पिटल बेड और एंटी सोर मैट्रेस भेंट किया। वृद्धाश्रम में निवास करने वाले नि:शक्तजनों, मानसिक बीमारजनों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक़ वस्त्रों, चप्पल, पौष्टिक आहार, फल, गद्दे जैसे ज़रूरी सामान सभी सदस्यों के सहयोग से ससम्मान वितरित किया। “सेवांजली” के सेवाभावी सदस्यों के आत्मीय सम्मानजनक व्यवहार ने अपनों से बिछड़कर स्वजनों से दूर इस आश्रम में रहने वालों के चेहरों पर ख़ुशियां बिखेर दीं। आशा प्रशामक गृह की संचालक जस्सी फिलिप से मिलकर उनके सेवाभावी कार्यों को देखकर लीनेस सेवांजलि के सभी सदस्य बेहद ख़ुश हुए।
आशा प्रशामक गृह के बाद सेवांजली के सभी सदस्य अम्बेडकर कॉलोनी पहुंचे, वहां रहने वाले नन्हे बच्चे सभी की मौजूदगी से बहुत प्रसन्न हुए।

सेवांजली के इस सेवा कार्यों में क्लब संरक्षक सुषमा प्रकाश नायक, क्लब फाउंडर अघ्यक्ष सुमिता पांडेय की विशेष उपस्थिति रही। क्लब की अध्यक्ष लीनेस रजनी मिश्रा, सचिव लीनेस कावेरी शुक्ला, कोषाध्यक्ष लीनेस राजश्री शुक्ला के अलावा लीनेस ममता चौहान, लीनेस निशात अली, लीनेस प्रिया पांडेय, लीनेस बबली कुलवेदी, लीनेस तनु शर्मा, लीनेस रीता श्रीवास्तव, लीनेस प्रतिभा सिंह, लीनेस पूनम तिवारी, लीनेस सुनीता यादव की सहभागिता से अंबेडकर कॉलोनी के बच्चों को कॉपियां, पेन, कंपास बॉक्स, लंच बॉक्स, फल, बिस्किट और चॉकलेट वितरण किया, सभी लीनेस सदस्यों ने बच्चों से अनुशासन, साफ सफ़ाई, अच्छे से पढ़ाई करने, अच्छे आचरण करने और बड़ों के सम्मान को लेकर चर्चा की और उन्हें इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। क्लब के सदस्यों ने इन बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन देने वाली शिक्षिका कुंती यादव की प्रशंसा करते हुए उपहार देकर उनका भी सम्मान किया। बच्चों और उनके अभिभावकों ने लीनेस क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    सेवांजलि लीनेस क्लब की एरिया कांफ़्रेंस रही यादगार, सेवांजलि की मानवसेवी गतिविधियों के प्रेज़ेंटेशन की हुई सराहना

    लीनेस सुषमा श्रीवास्तव अम्मां और लीनेस मंजरी गुरू सीनियर सिटीजन अवार्ड से हुईं सम्मानित रायगढ़ जिला मुख्यालय से प्रतिबद्धता और मानव सेवा के लिए समर्पण भाव के साथ संचालित लीनेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन