SHIV HOSPITAL 01
previous arrow
next arrow
SHIV HOSPITAL 01
SHIV HOSPITAL 02
GANPATI
GANPATI 2
jindal
msp
ispanj ayran
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

सेवांजलि लीनेस क्लब की एरिया कांफ़्रेंस रही यादगार, सेवांजलि की मानवसेवी गतिविधियों के प्रेज़ेंटेशन की हुई सराहना

लीनेस सुषमा श्रीवास्तव अम्मां और लीनेस मंजरी गुरू सीनियर सिटीजन अवार्ड से हुईं सम्मानित

रायगढ़ जिला मुख्यालय से प्रतिबद्धता और मानव सेवा के लिए समर्पण भाव के साथ संचालित लीनेश क्लब सेवांजली के खाते में अब तक कई उपलब्धियां हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में समाज के वरिष्ठजनों, सर्वहारा वर्ग, बच्चों, महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान के साथ उनके उत्थान सहयोग के अलावा भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्रीयता के क्षेत्र में समग्र रूप से अपना सतत प्रयास कर रही है। सेवांजली के सभी सदस्य अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा से मानव के प्रति संवेदना का सपना लेकर अपनी ज़िद और जुनून से समर्पित जन सेवा कार्यों को अंजाम तक बख़ूबी पहुंचा रहे हैं । सेवांजली के समाजसेवा से जुड़े सभी कार्य ना केवल प्रशंसनीय बल्कि प्रेरक भी हैं, लीनेश क्लब की चार्टर्ड अध्यक्ष, पूर्व एरिया ऑफ़िसर और वर्तमान में एरिया एडवाइज़र लीनेस सुमिता पांडेय की समाज के प्रति सकारात्मक सोंच, सतत प्रेरणा, प्रोत्साहन, विश्वास, संवेदनशीलता और मनोवैज्ञानिक समझ के साथ अनुकूल वातावरण तैयार करने से आज यह परिणाम संभव हुआ है। शहर के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में पिछले दिनों लीनेस की अधिकारिक यात्रा और एरिया 11 की एरिया कांफ्रेंस सम्पन्न हुई , आधिकारिक यात्रा के इस आयोजन में सेवांजली की स्थाई गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए 5 स्टार् अवार्ड और गिफ़्ट्स देकर सम्मानित किया गया।  लीनेस क्लब सेवांजली ने एक बार फिर इस कार्यक्रम में अपने सेवा कार्यों का परचम लहराया। सेवांजली के सभी सदस्यों की इस कार्यक्रम में विशेष मौजूदगी रही।
डिस्ट्रिक्ट लोगो के साथ व्हाइट कैप और हरे, नीले ड्रेस कोड में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ  सुन्दर पर्यावरण के गीत पर क़दम ताल करते हुए सेवांजली क्लब के खूबसूरत प्रेजेंटेशन को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली दीपा घई और सभी मंचासीन अतिथियों की बहुत सराहना मिली । इस आयोजन में एरिया 11 के अंतर्गत सभी लीनेस क्लबों मे से सर्वश्रेष्ट लीनेस अध्यक्ष एवं सार्थक रत्न सम्मान लीनेस रजनी मिश्रा, सन शाइन सेक्रेटरी लीनेस बबली कुलवेदी, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष लीनेस रूपांजली देशमुख, बेस्ट चेयरपर्सन लीनेस ममता चौहान, लीनेस तनु शर्मा, लीनेस प्रिया पांडेय, सुन्दर सुसज्जित सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप बुक का अवार्ड लीनेस सुनीता यादव, पूर्व अध्यक्ष लीनेस लता बघेल को और एरिया एडवाइज़र लीनेस सुमिता पांडेय को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस दीपा घई द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सीनियर सिटीजन अवार्ड से लीनेस सुषमा श्रीवास्तव अम्मां को और लीनेस मंजरी गुरु को सम्मानित किया गया, इसके अलावा सर्वश्रेष्ट बैनर प्रजेंटेशन, सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक गतिविधियाँ और ऐक्टिव लीनेस (ध्वज वंदना ) लीनेस निशात अली ,लीनेस चंचला सिंह, लीनेस सुधा मिश्रा, लीनेस प्रतिभा सिंह, लीनेस सरोजिनी, लीनेस रीटा श्रीवास्तव को भी एरिया ऑफिसर लीनेस अर्चना मिश्रा ने सम्मानित किया। एरिया 11 की एरिया ऑफिसर लीनेस अर्चना मिश्रा द्वारा इस वर्ष के एरिया कॉन्फ्रेंस का व्यवस्थित तौर पर शानदार आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    आशा प्रशामक गृह और अंबेडकर कॉलोनी पहुंचकर लीनेस क्लब सेवांजलि सदस्यों ने बांटी ख़ुशियां, बुज़ुर्ग और बच्चे को भेंट किया उपहार

    लीनेस क्लब रायगढ़ “सेवांजली” के सेवाभावी सदस्यों द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे संतु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्चयंतु, मां कश्चित दुःख भागभवेत” की पावन भावना रखते हुए क्लब के सभी सदस्य  निराश्रित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन