OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

यहां तो क़ायम है दीया तले अंधेरा, शहर में  अतिक्रमण का वीभत्स स्वरूप

कई दशकों के बाद रायगढ़ शहर में अतिक्रमण के ख़िलाफ़ निगम प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है और ये बहुत ज़रूरी भी हो गया क्योंकि नाली नालों फुटपाथ के ऊपर हो रहा अनियंत्रित अतिक्रमण शहर की व्यवस्था के लिए नासूर बनता जा रहा है। पूरी तरह तो नहीं पर काफी हद तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की उम्मीदें मौजूदा निगम कमिश्नर से बढ़ी हैं, उम्मीद तो ये भी है कि शुरूआती प्वाईंट से अंतिम छोर तक नाले को अतिक्रमणमुक्त कराकर पैठू डबरी की दशकों पुरानी बरसाती जलभराव की समस्या को इसी साल समूल ख़त्म किया जायेगा। शहर का मुख्य बाज़ार बुरी तरह से सुनियोजित अतिक्रमण की चपेट में है, जिसके रिमूवल के लिए बरसात के बाद ही सही पूरी प्लानिंग के साथ काम होगा।

वहीं अतिक्रमण विरोधी मौजूदा मुहिम का दूसरा पक्ष ये भी सामने आता है कि नगर निगम कार्यालय भवन परिसर ही सुनियोजित तौर पर बेख़ौफ़ किये गये अतिक्रमण की चपेट में है, शायद इस तरफ़ कमिश्नर साहब का आना नहीं हो पाता है। एक बार इधर भी नज़रें ईनायत कीजिये सर, हो सकता है इस अतिक्रमण को बचाने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के सामूहिक दबाव का सामना करना पड़े, लेकिन कार्रवाई की ज़द में ग़रीब गुरबा लोग आ रहे हैं तो ऐसी मोटी चमड़ी वालों पर लगाम क्यों नहीं कसी जा सकती।

@khabarbayar ने इससे पहले कई बार गौरीशंकर मंदिर मोड़ न्यू मार्केट में बर्तन व्यावसायी द्वारा नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को लेकर ध्यानाकर्षण की कोशिश की क्योंकि इस बर्तन दुकान का नाली के ऊपर होना निगम प्रशासन पर ही सवाल खड़ा करता है, ये अतिक्रमण भी तत्काल प्रभाव से हटना चाहिए। पंडित किशोरीमोहन त्रिपाठी शासकीय महिला महाविद्यालय, KMT गर्ल्स कॉलेज के खेल मैदान की ज़मीन पर श्याम टॉकीज़ रोड के पांच दुकानदारों ने अतिरिक्त निर्माण के लिए अतिक्रमण किया था, इस मामले की शिक़ायत गर्ल्स कॉलेज प्रबंधन द्वारा लिखित में की गई थी, जिसके आधार पर जांच हुई, जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद साईट से सामान की ज़ब्ती भी हुई, मगर निगम प्रशासन ने संदेहजनक परिस्थितियां पैदा करते हुए इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की, ऐसे में निगम प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी मुहिम को फ़ेयर कैसे माना जा सकेगा, आम जनता कैसे संतुष्ट होगी, निगम प्रशासन उन ग़रीबों का भरोसा कैसे जीत पायेगा जिन्होंने अपना कब्ज़ा तुड़वाया है या उनका कब्ज़ा अतिक्रमण के नाम पर दबावपूर्वक तोड़ा गया है।

  • Related Posts

    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    • Raigarh
    • October 31, 2025
    • 19 views
    सिद्धांतवादी “कृपा” गुरूजी ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 2 नवंबर को पैतृक गांव सरडामाल में होगा दशकर्म

    बीते 23 अक्टूबर को मिडिल स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाराम पटेल का 78 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था, शुरू से ही सिद्धांतवादी रहे समर्पित शिक्षक कृपाराम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन