SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार की आमद मरहबा : सिरतुन्नबी कमेटी की अगुवाई में मुस्लिम जमात ने अदब और एहतराम के साथ मनाया प्यारे नबी की यौम-ए-पैदाईश का मुक़द्दस त्यौहार, शहर की सड़कों पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

  • Raigarh
  • September 6, 2025
  • 0 Comments

शहर की मुस्लिमों की बहुलता वाले चौक चौराहों और गलियों का नज़ारा जुम्मा यानि शुक्रवार के रोज़ सुबह से ही काफ़ी बदला बदला नज़र आ रहा था, दरअसल जुम्मे को अंगरेज़ी महीने सितंबर की पांच तारीख़ जो थी और अगर इस्लामिक कैलेण्डर के हिसाब से गणना करें तो तीसरे महीने की रबी उल अव्वल की बारह तारीख़। यही वो मुक़द्दस महीना और तारीख़ है, जब इस्लाम के संस्थापक पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब सलल्लाहो अलैह वसल्लम ने पैदाईश ली थी, इस्लाम में उन्हें आख़री नबी माना गया है, हज़रत मोहम्मद सलल्लाह-ओ-अलैह वसल्लम की यौम ए पैदाईश के मुबारक़ दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाये जाने की इस्लामिक रवायत है, परंपरा है। मुस्लिम रवायत के मुताबिक़ नबी की पैदाइश के मुक़द्दस दिन को त्यौहार के तौर पर बड़ी ख़ुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है, इस साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुक़द्दस मौक़े पर सिरतुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा अपने प्यारे नबी के सम्मान में ज़बरदस्त जुलूस निकाला गया, शुक्रवार की दोपहर चांदनी चौक में ज़बरदस्त नज़ारा देखने को मिला, शहर के कई अलग-अलग हिस्सों से मुस्लिम जमात के जुलूस चांदनी चौक पहुंचे और यहां से एक बड़े जुलूस की शक्ल में जुलूस-ए-मोहम्मदी के साथ शहर की सड़कों पर निकले, सभी अहम चौक चौराहों से होते हुए जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ग़ुज़रा।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के भव्य जुलूस में बड़ी तादाद में मुस्लिम जमात के आशिक-ए-रसूल महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शरीक़ हुए, शहर के जिस जिस हिस्से से होकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गुज़रा, उन रास्तों में कई जगह जुलूस के इस्तक़बाल के लिये व्यवस्था की गई थी, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी, हालांकि इस रवायती आयोजन को लेकर मुस्लिम जमात के प्रमुख लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्था संबंधी औपचारिक बैठक कर ली थी, जुलूस में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था तो थी ही, जामा मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी की तरफ़ से भी मुस्लिम जमात के दर्जनों लोग जुलूस की व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दे रहे थे, चूंकि शहर की तासीर हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द की रही है, लिहाज़ा बीते तमाम सालों की तरह इस साल भी भाईचारे और अमन के पैग़ाम के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूरे अदब और ऐहतराम के साथ शहर की सड़कों, चौक चौराहों से होता हुआ वापस जामा मस्ज़िद पहुंचा।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 27 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन