OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

लिखे हैं ख़त ख़ून से, स्याही ना समझो सरकार….NHM संविदाकर्मियों को बेजा दबाव बनाने की बजाय, सत्ता में आने से पहले जो वादे किये थे उसे पूरा करे बीजेपी सरकार

  • Raigarh
  • September 7, 2025
  • 0 Comments

नियमितिकरण सहित अपनी दस सूत्रीय जायज़ मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से जुड़े संविदा एनएचएम कर्मचारी बीते इक्कीस दिनों से हड़ताल पर हैं, इनकी हड़ताल की वजह से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ चुका है। सरकार का कहना है कि पांच मांगें मान ली गई हैं लेकिन आंदोलनकारी एनएचएम संविदाकर्मियों का कहना है अगर सरकार ने मांगें मान ली हैं तो लिखित में जारी करे। वहीं आंदोलनकारी हर रोज़ अलग अलग तरीक़ों से सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन ज़ाहिर कर रहे हैं। बीते दिनों आंदोलनकारियों ने प्रतीकात्मक तौर पर सर मुंडवा लिये, पूरे प्रदेश में हज़ारों एनएचएम कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफ़ा भी दे दिया, इधर सरकार भी आंदोलनकारियों पर दबाव बनाने के लिए सेवा समाप्ति का डंडा चला चुकी है। अभी तो सेम्पल के तौर हर जिले से दो एनएचएम कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश आया है, बावजूद इसके अपनी जायज़ मांगों को लेकर पूरी शिद्दत और एकजुटता से डटे आंदोलनकारी ये साबित करने में सफ़ल हो रहे हैं कि सरकार द्वारा आंदोलन को कमज़ोर करने अपनाये जा रहे तमाम हथकंडों से डरने की बजाय आंदोलन को पैना किया जायेगा।

बीते शनिवार को आंदोलन के बीसवें दिन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के एक हिस्से में टेंट लगाकर आंदोलनरत एनएचएम संविदाकर्मियों ने अपने शरीर से ख़ून निकालकर सरकार को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि सरकार संवेदनहीन की बजाय संवेदनशील बनकर विचार करे और सभी एनएचएम संविदाकर्मियों के नियमितिकरण सहित सभी जायज़ मांगों को पूरा करे। यहां बताना वाज़िब जान पड़ रहा है कि ग़ुज़रे बीस वर्षों से एनएचएम संविदाकर्मियों ने नियमितिकरण सहित अपने हक़ अधिकार की जायज़ मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। इस बार के आंदोलन में सभी एनएचएम संविदाकर्मियों की एकजुटता पहले दिन से ही देखी जा रही है, अब तो हालात ये हो गये हैं कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ नहीं रही है और आंदोलनकारी हैं कि पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बढ़ती टकराहट का खामियाजा चिकित्सा सुविधा की आस में सरकारी अस्पताल पहुंचने वाला आम आदमी भुगत रहा है। अगर सूबे की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी और चुनाव में किये गये वादे पर ईमानदारी से अमल करती है तो एनएचएम संविदाकर्मियों के बेहतर, सुरक्षित भविष्य के लिए निर्णय ले सकती है और ऐसा सरकार को करना चाहिए ।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 61 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन