OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आया उत्तम मेमोरियल कॉलेज, 26 मई को ओपन प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन बनेगा रोज़गार महाकुंभ

एक अभ्यर्थी सात कंपनियों में अलग अलग बायेडाटा के साथ कर सकता है आवेदन, शैक्षणिक दस्तावेज़,अपडेटेड बायोडाटा,आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लाना ज़रूरी

रायगढ़ क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार से जोड़ने और उन्हें निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में करियर बनाने का अवसर प्रदान करने हेतु उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ द्वारा 26 मई मंगलवार की सुबह 10 बजे से कॉलेज कैंपस में एक भव्य ओपन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, यह रोज़गार शिविर न केवल विद्यार्थियों बल्कि बेरोज़गार युवाओं के लिए भी भविष्य संवारने का एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ “इस प्लेसमेंट कैंप में प्रदेश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कंपनियां योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें आकर्षक वेतनमान, प्रशिक्षण के साथ साथ बेहतर करियर अवसर प्रदान करेंगी, इस ओपन प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भाग ले सकेंगे, चयन प्रक्रिया के तहत् अभ्यर्थियों के सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे, जिससे युवाओं को बिना किसी मध्यस्थता के रोज़गार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।”

उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमेन गौतम चौधरी के मुताबिक़ “आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सही अवसर और उचित मार्गदर्शन की भी ज़रूरत है, इसी उद्देश्य के साथ कॉलेज लगातार युवाओं को रोज़गार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है, ऐसे ही प्रयासों की एक अहम् कड़ी यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, कैंप के दौरान अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों को इंटरव्यू की तैयारी, व्यक्तित्व विकास एवं करियर चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।”
कॉलेज के प्राचार्य एवं आयोजन समिति ने सभी पात्र विद्यार्थियों, शिक्षित बेरोज़गार युवाओं से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थी अधिकतम सात कंपनी में आवेदन कर सकते हैं, प्रत्येक कंपनी में अलग अलग बायोडाटा जमा करना होगा, इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
उत्तम मेमोरियल कॉलेज का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार का एक सशक्त माध्यम बनेगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नई राह खोलेगा।

  • Related Posts

    CUTICON 2026 का सफल आयोजन मेरे अकेले के बलबूते नहीं, सभी सहयोगियों की भूमिका रही अहम् : डाॅ. पीयूष अग्रवाल

    रायगढ़ के इतिहास में पहली बार इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजन डॉक्टर पीयूष अग्रवाल के अथक प्रयासों और मेहनत से संपन्न हुआ, जिसकी सराहना कांफ्रेंस में शामिल होने देश…

    शैक्षणिक तौर पर उम्मीद से कहीं ज़्यादा कारगर रहा IADVL का CUTICON 2026, अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञों से मिली आयोजन को भरपूर सराहना

    बेहतर टीमवर्क से मिली आयोजन को ऐतिहासिक सफलता : डाॅ. पीयूष अग्रवाल, प्रेसिडेंट बीते रविवार को होटल श्रेष्ठा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट IADVL के छत्तीसगढ़ चैप्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन