OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

सिकल सेल के प्रति जागरुकता के साथ शुरूआती जांच बेहद ज़रूरी है : डाॅ.मल्लिका

RAGS रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ सिकल सेल का निःशुल्क जांच परामर्श शिविर

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून शुक्रवार को रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में निःशुल्क सिकल सेल जांच शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर का उद्देश्य लोगों को सिकल सेल (सिकलिंग रोग) के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर के दौरान डॉ. मल्लिका अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को सिकल सेल रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि “सिकल सेल एक आनुवंशिक (Hereditary) रक्त विकार है, जो जेनेटिक म्यूटेशन के कारण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है, यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल की स्थिति हो तो बच्चों में इसके होने की संभावना अधिक रहती है, वहीं माता या पिता में से किसी एक के प्रभावित होने पर भी बच्चों में इसके होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में समय पर माता-पिता एवं बच्चों की जांच कराना ज़रूरी है।” डॉ. मल्लिका ने आगे बताया कि “सिकल सेल रोग में शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) सामान्य गोल आकार की बजाय हंसिया या अर्धचंद्राकार हो जाती हैं, इससे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है, जिसके कारण मरीज़ को दर्द, कमज़ोरी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ में सिकल सेल रोग के मामले अपेक्षाकृत अधिक देखे जाते हैं, इसलिए जागरूकता और शुरुआती जांच बेहद महत्वपूर्ण है। विश्व सिकल सेल दिवस मनाने का उद्देश्य इसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना, शुरुआती निदान (स्क्रीनिंग) को बढ़ावा देने के साथ साथ मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराना है।”

रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि “निःशुल्क सिकल सेल जांच परामर्श शिविर में कुल 21 लोगों ने अपनी जांच करवाई, भविष्य में भी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।”

  • Related Posts

    रायगढ़ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : मिस यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा

    बीते 19 जून को राजधानी दिल्ली में मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका आयोजन ग्लामानंद प्रोडक्शन के निखिल आनंद थे, जो कि नेशनल मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता…

    चार साहिबजादों की शहादत को सिख समाज ने समर्पित भाव से किया याद, गुरूसिंघ सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    लक्ष्य ब्लड बैंक ने मुहैया कराई तक़नीकी व्यवस्था रायगढ़। सिखों के दशम गुरु गुरुगोविंद सिंघ के चार साहिबज़ादों को आक्रांताओं के सामने घुटने ना टेकते हुए कम उमर में शहादत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन