OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

चार साहिबजादों की शहादत को सिख समाज ने समर्पित भाव से किया याद, गुरूसिंघ सभा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

लक्ष्य ब्लड बैंक ने मुहैया कराई तक़नीकी व्यवस्था

रायगढ़। सिखों के दशम गुरु गुरुगोविंद सिंघ के चार साहिबज़ादों को आक्रांताओं के सामने घुटने ना टेकते हुए कम उमर में शहादत का रास्ता चुनना पड़ा, उनकी याद में शहादत दिवस को हफ़्ते भर तक पूरी दुनिया में सिख समाज द्वारा सेवा और समर्पण के साथ मनाया जाता है, चार साहिबज़ादों की शहादत की याद में गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा द्वारा हफ़्ते भर तक हर दिन विशेष आयोजन होते हैं, इसी क्रम में 26 दिसंबर गुरूवार की सुबह 10:30 बजे से गुरुद्वारा परिसर में मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, गुरूद्वारा में विशेष अरदास के साथ रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई, रक्तदान शिविर में ज़रूरी तकनीकी व्यवस्था डॉ सोनल केड़िया (एमडी पैथोलॉजी) और डॉ अरुण केड़िया (एमडी रेडियोलॉजी) द्वारा संचालित लक्ष्य ब्लड बैंक की तरफ़ से उपलब्ध कराई गई थी। सुबह तय समय पर शुरू हुए रक्तदान शिविर में सिख समाज के जागरूक लोगों ख़ासकर नौजवानों ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में आयोजकों द्वारा जितने यूनिट का लक्ष्य रखा गया था, उसे पूरा करने के लिए समूचे सिख समाज में आख़री तक समर्पण भाव के साथ ज़बरदस्त उत्साह बना रहा, सिख समाज की बेटियों ने भी रक्तदान करके मानव सेवा की बड़ी मिसाल क़ायम की, रक्तदान शिविर के दौरान लक्ष्य ब्लड बैंक की टीम द्वारा ब्लड डोनर्स के बीपी, शुगर और दूसरी ज़रूरी जांच के बाद रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई, रक्तदान शिविर में सिख समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी भी लगातार बनी रही। मानवसेवा के पावन उद्देश्य से आयोजित इस रक्तदान शिविर में शाम 4 बजे तक 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें मुख्य रूप से गुरु सिंघ सभा के प्रधान महेंद्र सिंघ राजपाल,अमरजीत सिंघ बग्गा, दविंदर सिंघ सलूजा, रणजीत सिंघ चावला, कुलवंत सिंघ टुटेजा, महेंद्र सिंघ खनूजा, सतनाम सिंघ पाल्ली, मनमोहन सिंघ टुटेजा सहित सिख समाज के जागरुक युवाओं की उत्साहजनक भूमिका रही। इस रक्तदान शिविर के दौरान अनुपम डायग्नोस्टिक्स से डॉ अरुण केड़िया ने ख़ुद मौजूद रहकर विशेष सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में सभी डोनर्स को गुरूसिंघ सभा ने प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर से जुड़ी इन सभी जानकारियों को जसविंदर जीत सिंघ (अंशु टुटेजा) द्वारा साझा किया गया।

  • Related Posts

    रायगढ़ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : मिस यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा

    बीते 19 जून को राजधानी दिल्ली में मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका आयोजन ग्लामानंद प्रोडक्शन के निखिल आनंद थे, जो कि नेशनल मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता…

    सिकल सेल के प्रति जागरुकता के साथ शुरूआती जांच बेहद ज़रूरी है : डाॅ.मल्लिका

    RAGS रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ सिकल सेल का निःशुल्क जांच परामर्श शिविर विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून शुक्रवार को रायगढ़ आर्थो एण्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन