OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवा हाॅस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर ने पूरा किया स्थापना के 10 वर्षों का सफ़र

4 बेड के डे-केयर सेंटर से शुरू होकर 30 बेड का अस्पताल बना, जल्द 50 बेड के साथ होगा विस्तार: डाॅ. शलभ अग्रवाल

रायगढ़ शहर के जूटमिल रोड,ओवर ब्रिज के सामने स्थित निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान शिवा हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में उत्तम स्वास्थ्य सेवा के लिए एक भरोसेमंद नाम बन गया है। ठीक दस साल पहले 4 सितंबर 2016 को एक क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर तथा 4 बिस्तरों के डे केयर सेंटर के रूप में इस चिकित्सा संस्थान का सफ़र शुरू हुआ, अपनी स्थापना के साथ ही शिवा हाॅस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर ने बेहद कम समय में अपनी उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सटीक उपचार के आधार पर अंचल की जनता में विश्वास हासिल करने में सफलता हासिल की और दस वर्षों के सफ़र के बाद इस चिकित्सा संस्थान ने तीस बिस्तरों के आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का रूप ले चुका है।
शिवा हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. शलभ अग्रवाल का नाम अंचल के मशहूर अनुभवी और विश्वसनीय मेडिकल स्पेशलिस्ट की सूची में शुमार है, जो कि मधुमेह (शुगर),हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गंभीर संक्रामक रोग, मस्तिष्क रोग, उदर संबंधित बीमारियों, किडनी की बीमारियों, गुप्त रोग, गठिया एवं वात रोग के साथ ही मानसिक रोगों के इलाज में सिद्ध हस्त हैं। शिवा हॉस्पिटल में फुल ऑटोमैटिक मशीनों से युक्त पैथोलॉजी लैब, चौबीसों घंटे आपातकालीन भर्ती और फ़ार्मेसी (दवा दुकान) की सुविधा, अत्याधुनिक सुविधायुक्त ऑपरेशन थिएटर, वेंटिलेटर सहित आधुनिक आईसीयू, डीलक्स रूम ,जनरल वार्ड, सेमी प्राइवेट रूम, एक्सरे, ऑडियोमीटरी, स्पाइरोमीटर की सुविधा, ईसीजी, ऑक्सीजन लाइन से प्रत्येक बिस्तर के ऊपर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल में समस्त मेडिकल इमरजेंसी रोगों के उपचार ,जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग सर्जरी तथा अस्थि रोग की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिये विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी काम कर रही है। शिवा हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से मरीज़ों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है। शिवा हाॅस्पिटल के संचालक डॉ. शलभ अग्रवाल ने बताया है कि अस्पताल में शीघ्र ही बिस्तरों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 तक करने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं। डाॅ. शलभ ने शिवा हाॅस्पिटल के 10 वर्षों के सफ़र में भरोसा बनाये रखने के लिये रायगढ़ अंचल की समस्त जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी हैं और समूचे शिवा हाॅस्पिटल परिवार की तरफ़ से ये भरोसा भी दिलाया है कि हम हर मरीज़ के लिये बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये संकल्पित होकर काम करते रहेंगे।

  • Related Posts

    बेहतर परिणामों के साथ राजप्रिय हॉस्पिटल में संचालित हो रही गैस्ट्रो-एंटरोलाॅजी ओपीडी : विशेषज्ञ चिकित्सक बुबुन पटेल की सेवाओं का मिल रहा लाभ

    रायगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित निजी चिकित्सा संस्थान “राजप्रिय हॉस्पिटल” में पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बुबुन कुमार पटेल, DM Gastroenterology की ओपीडी शुरू होना समूचे के…

    घरघोड़ा अंचल के ढोरम में एकल अभियान का निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 82 ज़रूरतमंद मरीज़ों को मिला सीधा लाभ

    एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़, भाग उत्तर छत्तीसगढ़, अंचल रायगढ़ और संच घरघोड़ा के अंतर्गत ढोरम गांव में निःशुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन