OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

हिंडाल्को ने शुरू किया देश का पहला सुपरफ़ाइन PPT ATH प्लांट : भारत में केबल अग्नि-सुरक्षा को मज़बूती

सौ फ़ीसदी ग्रीन एनर्जी के साथ संचालित होगा 30 हज़ार टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला कारखाना

वायर-केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को भी करेगा पूरा

बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफ़ाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium Trihydrate) विनिर्माण संयंत्र शुरू किया है, इसके साथ ही भारत में पहली बार इस उच्च मूल्य वाले विशेष एल्युमिना उत्पाद का घरेलू स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ है। 30 हज़ार टन सालाना उत्पादन क्षमता वाले इस नए संयंत्र से हिंडाल्को के स्पेशलिटी एल्युमिना उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार होगा साथ ही महत्वपूर्ण अग्नि-सुरक्षा अनुप्रयोगों के लिए घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी योगदान मिलेगा।

ग़ौरतलब है कि PPT ATH एक उच्च मूल्य वाला हैलोजन-मुक्त अग्निरोधी (Flame Retardant) पदार्थ है, इसका इस्तेमाल हैलोजन-फ्री फ्लेम रिटार्डेंट (HFFR) केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन, कंपोज़िट और पेंट सहित कई क्षेत्रों में किया जाता है, केबल जैसे अनुप्रयोगों में यह आग के फैलाव और धुएं के निर्माण को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही यह हैलोजन युक्त अम्लीय गैसों का उत्सर्जन नहीं करता, जिससे विद्युत और बुनियादी ढांचा प्रणालियों को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है, देश में कड़े अग्नि-सुरक्षा मानकों, इलेक्ट्रिक वाहनों और बुनियादी ढांचे के बढ़ते इस्तेमाल तथा टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन वाले उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ ऐसे उत्पादों की ज़रूरत भी तेज़ी से बढ़ रही है। भारत में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने HFFR केबल के लिए IS 17048:2018 मानक भी लागू किया है, यह मानक भारतीय सुरक्षा मानकों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और बुनियादी ढांचा, विद्युत तथा मोबिलिटी क्षेत्रों में सुरक्षित केबल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में मदद करता है।

60 हजार टन तक बढ़ाई जा सकेगी क्षमता

हिंडाल्को के मुताबिक़ संयंत्र के पहले चरण में 30 हज़ार टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता रखी गई है, यह क्षमता वायर और केबल उद्योग की घरेलू मांग के लगभग पूरे हिस्से की आपूर्ति करने में सक्षम होगी, संयंत्र को भविष्य में चरणबद्ध तरीक़े से 60 हज़ार टन प्रति वर्ष तक विस्तार करने के लिए तैयार किया गया है, इससे घरेलू बाज़ारर में मांग बढ़ने के साथ उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाया जा सकेगा।

मूल्यवर्धित उत्पादों पर ज़ोर

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने बताया कि “बेलगावी में सुपरफाइन प्रिसिपिटेटेड हाइड्रेट संयंत्र की शुरुआत से भारत में कंपनी की स्थिति और मज़बूत होगी तथा स्पेशलिटी एल्युमिना के उच्च मूल्य वाले उत्पादों का पोर्टफोलियो बढ़ेगा।” उन्होंने आगे कहा कि “यह निवेश मूल्य निर्माण, वैल्यू चेन में आगे बढ़ने और भारत के साथ-साथ वैश्विक बाज़ारों में ग्राहकों की उभरती ज़रूरतों के अनुरूप उन्नत समाधान उपलब्ध कराने पर हिंडाल्को के फोकस को दर्शाता है।”

हिंडाल्को के एल्युमिना कारोबार के सीईओ सौरभ खेडेकर ने कहा कि “सुपरफ़ाइन PPT ATH को पोर्टफ़ोलियो में शामिल करने से कंपनी के स्पेशलिटी एल्युमिना कारोबार को मज़बूती मिलेगी और इनोवेशन आधारित विकास पर ध्यान और बढ़ेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “InnoSafe समाधान आग के फैलाव को रोकने और धुएं को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद मिलती है।” भारत में सुपरफ़ाइन प्रिसिपिटेटेड हाइड्रेट का पहला निर्माता बनने पर गर्व जताते हुए उन्होंने आगे कहा कि “यह स्वदेशी और वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला समाधान है, जो आत्मनिर्भरता को मज़बूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और वायर एवं केबल उद्योग की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।”

क़रीब 800 किलो टन सालाना स्पेशलिटी एल्युमिना क्षमता

हिंडाल्को दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत स्पेशलिटी एल्युमिना कारोबार में से एक का संचालन करती है, कंपनी की स्पेशलिटी एल्युमिना उत्पादन क्षमता करीब 800 किलो टन प्रति वर्ष है और इसके पोर्टफोलियो में स्पेशलिटी एल्युमिना तथा एल्युमिना हाइड्रेट के 120 से अधिक ग्रेड शामिल हैं। सुपरफ़ाइन PPT ATH के जुड़ने से यह पोर्टफ़ोलियो उन्नत अग्निरोधी अनुप्रयोगों के क्षेत्र में और विस्तृत हुआ है।

कंपनी के भीतर विकसित हुई तकनीक

कंपनी के मुताबिक “इस संयंत्र का विकास हिंडाल्को की ‘फ़्लास्क से फैक्ट्री’ (Flask-to-Factory) इनोवेशन यात्रा के तहत् किया गया है, इसके लिए तकनीक और अनुसंधान एवं विकास क्षमता कंपनी के भीतर ही विकसित की गई है। संयंत्र में महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए स्वचालित नियंत्रण प्रणाली और एकीकृत विनिर्माण व्यवस्था अपनाई गई है, इससे कच्चे माल की गुणवत्ता और तैयार उत्पाद की एकरूपता पर कड़ा नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।

सौ फ़ीसदी हरित ऊर्जा से चलेगा संयंत्र

संयंत्र की एक प्रमुख विशेषता इसका टिकाऊ उत्पादन मॉडल है, बेलगावी रिफ़ाइनरी में तैयार होने वाला PPT ATH सौ फ़ीसदी नवीकरणीय ऊर्जा से उत्पादित किया जाएगा, इसके लिए बायोमास, सौर और पवन ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार “बेलगावी रिफ़ाइनरी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक प्रति टन एल्युमिना 0.44 tCO2e की GHG तीव्रता दर्ज़ की है, कंपनी का यह भी कहना है कि हरित ऊर्जा के इस्तेमाल से उच्च प्रदर्शन वाले स्पेशलिटी उत्पादों का उत्पादन कम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ करने में मदद मिलेगी। घरेलू विनिर्माण, कंपनी के भीतर विकसित तक़नीक, कड़े गुणवत्ता मानकों और टिकाऊ उत्पादन को एक साथ जोड़कर यह संयंत्र अगली पीढ़ी के सुरक्षित विद्युत और मोबिलिटी अनुप्रयोगों के लिए उन्नत सामग्री के क्षेत्र में भारत की क्षमता को मज़बूत करेगा।”

बेलगावी में कारोबार से आगे सामाजिक सरोकार

हिंडाल्को बेलगावी का सामाजिक प्रभाव भी कंपनी के परिचालन क्षेत्र से काफी आगे तक पहुंचता है, कंपनी के CSR कार्यक्रमों का लाभ सात गांवों और बेलगावी शहर के कुछ हिस्सों में 82 हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है। कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, हिंडाल्को 21 सरकारी स्कूलों को सहयोग देती है और 25 हज़ार से अधिक लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा 2500 किशोरियों के सशक्तीकरण के लिए भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट सक्षम के तहत हर साल 200 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जुड़ा आवश्यक कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं टिकाऊ कृषि और जैव विविधता से जुड़े कार्यक्रमों से 160 हेक्टेयर क्षेत्र में 800 किसान परिवारों को लाभ मिल रहा है, कंपनी की ये पहल स्थानीय समुदायों को मज़बूत करने, साझा मूल्य तैयार करने और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के प्रति हिंडाल्को की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के बारे में

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी है, क़रीब 31 अरब डॉलर के कारोबार वाली कंपनी राजस्व के लिहाज़ से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमिनियम कंपनियों में शामिल है, यह कंपनी चीन को छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉपर रॉड निर्माता भी है। हिंडाल्को भारत की प्रमुख स्पेशलिटी एल्युमिना निर्माता है और नॉन-मेटलर्जिकल स्पेशलिटी एल्युमिना के 120 से अधिक ग्रेड तैयार करती है, इसके उत्पाद रिफ्रैक्टरी, सिरेमिक, वायर एवं केबल, रेलवे, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स, जल शोधन तथा बल्क केमिकल सहित कई उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं। फ़्लेम रिटार्डेंसी, थर्मल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंसुलेशन, मज़बूती और टिकाऊपन जैसे महत्वपूर्ण गुणों के लिए तैयार किए गए ये उत्पाद 42 देशों में 1 हज़ार से अधिक ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करते हैं। हिंडाल्को के स्पेशलिटी एल्युमिना उत्पाद वंदे भारत ट्रेनों से लेकर आधुनिक पावर और कम्युनिकेशन केबल तक विभिन्न अनुप्रयोगों में अग्नि सुरक्षा बढ़ाने में मदद करते हैं, इसके अलावा कंपनी के कुछ विशेष ग्रेड का इस्तेमाल स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिस्प्ले ग्लास के निर्माण में भी होता है।

  • Related Posts

    सतत् आजीविका सृजन कर रहा है हिंडाल्को, कोसा सिल्क बुनाई की प्राचीन कला को पुनर्जीवित करने संवेदनशील पहल

    कोसा सिल्क बुनाई के भविष्य को बदलने प्रतिबद्ध हैं हम :  सौरभ खेडेकर ताना-बाना समारोह में हिंडाल्को से सम्मानित हुए कोसा बुनकर रायगढ़। “मैं छत्तीसगढ़ में पिछले 20 वर्षों से…

    CII से एमएसपी स्ट्रक्चरल स्टील और टीएमटी सरिया को मिला ग्रीन प्रो सर्टिफिकेशन

    एम.एस.पी.स्टील एवं पॉवर लिमिटेड जामगांव में संचालित है और राज्य का एक अग्रणी स्टील उद्योग है। इस उद्योग द्वारा कार्बन उत्सर्जन और उससे होने वाला दुष्प्रभावों से बचने के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन