रायगढ़। रविवार की सुबह अतरमुड़ा क्षेत्र के प्राची विहार निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा का दुःखद निधन हो गया, वे भारतीय संचार निगम लिमिटेड BSNL से सेवानिवृत्त थे। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार की सुबह 8:30 बजे प्राची विहार अतरमुड़ा से पंजरी प्लांट मुक्तिधाम के लिये निकलेगी।
बेहद मिलनसार और मृदुभाषी धर्मपारायण दुर्गा प्रसाद शर्मा के दो बेटे अभिषेक, अविनाश और एक बेटी भावना है, अविनाश शर्मा स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया में मैनेजर हैं और बेटी भावना शुक्ला जिंदल स्टील लिमिटेड रायगढ़ में सेवारत हैं। दुर्गा प्रसाद शर्मा ट्रांसपोर्ट कारोबारी बृजेश्वर मिश्रा के जीजा हैं, उनके निधन से परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है, सबने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।








































