हिंडाल्को के आरोग्य दीप अभियान 3.0 के तहत् बीते 11 अक्टूबर को तमनार क्षेत्र के मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में नवसृजन एनजीओ के सहयेग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. घनेंद्र वर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. के लक्ष्मीनारायण, औषधि विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने हमेशा की तरह ग्रामीणों को अपनी समर्पित सेवायें देते हुए कुल 137 लोगों को उनकी स्वास्थ्यगत समस्याओं को लेकर परामर्श दिया। डाॅक्टर्स की सलाह पर इन मरीज़ों को निःशुल्क दवाइयां भी शिविर के दौरान दी गईं, साथ ही मरीज़ों के बीपी और शुगर को भी जांचा गया।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में मीलूपारा सरपंच उद्धव और ग्रामवासियों के साथ ही लालपुर के सरपंच पुशराम भगत, सरपंच प्रतिनिधि श्रीमती गुरवारी भगत, आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर के अध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्राचार्य विश्वनाथ गुप्ता, पंचायत सचिव ईयाराम सिदार का बेहद सहयोग रहा, शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही नवसृजन संस्था से उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, सचिव दुर्गा शंकर नायक, प्रकाश राठिया, श्रीमती भांजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर, श्रीमती चंद्रावती राठिया, श्रीमती संतोषी सिदार, श्रीमती दीपा सिंह, और सुश्री गीता सिदार की भी मौजूदगी रही।








































