OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

सुनील रामदास के संयोजन में “सेवा-संगम” के नाम से होगी लाॅयंस क्लब की दूसरी केबिनेट कांफ्रेंस की मेज़बानी करेगा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन, 14-15 नवंबर को रायगढ़ में जुटेंगे 150 से अधिक क्लब के प्रतिनिधि, सेवा संकल्प के साथ भविष्य की गतिविधियों पर होगा विचार-मंथन

“सेवा संगम” केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि दो राज्यों के लायंस सदस्यों के बीच सेवा, समर्पण, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मज़बूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है…..सुनील रामदास, कार्यक्रम संयोजक

रायगढ़। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-C की द्वितीय कैबिनेट कॉन्फ्रेंस ‘सेवा संगम’ का आयोजन 14 एवं 15 नवंबर को रायगढ़ में किया जा रहा है, इस दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के 150 से अधिक लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। रायगढ़ की पावन धरा पर आयोजित इस सम्मेलन में सेवा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, सम्मेलन के दौरान अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित होंगे, जिनमें लायंस सदस्यों को संगठनात्मक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन सिंह अपनी संपूर्ण डिस्ट्रिक्ट टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रथम सीनियर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक (सतना) एवं द्वितीय सीनियर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अग्रवाल (भिलाई) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उल्लेखनीय है कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-C के अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लायंस क्लबों की वर्षभर में चार कैबिनेट बैठकें आयोजित होती हैं, इनमें से द्वितीय कैबिनेट कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी का गौरव इस वर्ष लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं समस्त लायंस परिवार रायगढ़ को प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम संयोजक लायन सुनील रामदास ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि “इस सम्मेलन में सत्र 2026-27 के शेष सात महीनों की सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही अब तक किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा कर आगामी लक्ष्यों पर चर्चा होगी, वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों एवं सेवा टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।”

उन्होंने आगे बताते हुए यह भी कहा कि “सेवा संगम केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि दो राज्यों के लायंस सदस्यों के बीच सेवा, समर्पण, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मज़बूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इस आयोजन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा गतिविधियों का विस्तार करने के लिए नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। रायगढ़ में आयोजित यह सम्मेलन निश्चित रूप से लायंस सेवा गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ दोनों राज्यों के लायंस परिवार के बीच आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करेगा।”

  • Related Posts

    ग़ैर सरकारी स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ के शहीद परिवारों के अनोखे सम्मान समारोह में शामिल हुए महामहिम, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट ने किया बेहद सार्थक आयोजन

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका शौर्य दिवस समारोह में शहीद परिवारों का किया सम्मान, वीर जवानों के…

    रायगढ़ में पहली बार IADVL की स्टेट कांफ्रेंस का आयोजन, 14-15 नवंबर को होटल श्रेष्ठा में जुटेंगे देश और प्रदेश के त्वचारोग विशेषज्ञ, कांफ्रेंस के दौरान पढ़े जायेंगे विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिसर्च पेपर

    रायगढ़। त्वचारोग विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था IADVL इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट, वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट के छत्तीसगढ़ चैप्टर की दो दिवसीय एनुअल कांफ्रेंस चिकित्सक शैक्षणिक कार्यक्रम CG CUTICON 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन